UPSSSC PET 2023 : गांधीजी ने किस वर्ष में लंगोटी पहनना शुरू किया था,यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में पूछा सवाल

UPSSSC PET 2023 :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को जिले के 54 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों (candidates) को सबसे ज्यादा परेशानी गणित के ग्राफ और करेंट अफेयर्स के सवालों में हुई.

करंट अफेयर्स के प्रश्न आमतौर पर छह से आठ महीनों में होने वाली घटनाओं पर पूछे जाते हैं लेकिन पीईटी में कई प्रश्न 2022 और 2021 से संबंधित थे।
UPSSSC PET 2023 : कर्नलगंज इंटर कॉलेज (College ) से परीक्षा में शामिल हुए सूर्यांश ओझा ने बताया कि पेपर में ग्राफ और करंट अफेयर्स के प्रश्न कठिन थे। हिंदी और अन्य विषयों के प्रश्न आसान या सामान्य थे। नदीम खान के मुताबिक बायोग्राफी इंडेक्स/ग्राफ के प्रश्न कठिन थे।
UPSSSC PET 2023 : करेंट अफेयर्स प्रश्न 2021 तक पूछे गए थे और वे काफी कठिन भी थे। हिंदी-अंग्रेजी के प्रश्न आसान थे जबकि इतिहास के अधिकांश प्रश्न आधुनिक (Modern) इतिहास से पूछे गए थे। महेश कुमार शर्मा और अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्राफ के प्रश्न सबसे कठिन थे और बाकी विषय के प्रश्न आसान या सामान्य थे।
UPSSSC PET 2023 : पीईटी परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न हैं:
गांधीजी ने लंगोटी पहनना किस वर्ष शुरू किया था?
दुनिया का पहला सात मिनट का कैंसर (cancer ) उपचार टीका किस देश में पेश किया जाएगा?
भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान द्वारा हाल ही में शुरू किए गए वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास का नाम बताइए।
अगले दशक में किसी भी क्षेत्र में व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने के लिए भारत-अमेरिका टास्क फोर्स का गठन किया गया।
तेलंगाना राज्य के पालमपेट गांव में रामापा मंदिर, जिसे 2021 में यूनेस्को (UNESC) विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, किस राजवंश के शासनकाल के दौरान बनाया गया था?