मनोरंजन
Uttarakhand Satopanth Lake : जानिए इस झील को क्यों कहते है स्वर्ग का रास्ता

Uttarakhand Satopanth Lake : आपने अब तक कई झीलें देखी होंगी। ये झीलें गोल या चौकोर होती हैं लेकिन उत्तराखंड (Uttarakhand) में एक ऐसी झील है जिसका आकार त्रिकोणीय है। यह अनोखे आकार की झील संतोपंथ झील है। इस झील की विशिष्टता सिर्फ इसके आकार तक ही सीमित नहीं है,

Uttarakhand Satopanth Lake : बल्कि इससे जुड़ी मान्यताएं भी रहस्य में डूबी हुई हैं। इस झील के त्रिकोणीय आकार के पीछे कहानी यह है कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने एकादशी के दिन अलग-अलग कोणों पर स्नान किया था। अतः इसका आकार त्रिभुजाकार है।
इस झील को स्वर्ग की सीढ़ी भी कहा जाता है। इसे धरती से स्वर्ग तक का मार्ग कहा जाता है। सतोपंथ से पांच किलोमीटर आगे स्वर्गारोहिणी ग्लेशियर है और इस ग्लेशियर में सीढ़ियाँ (stairs in the glacier) दिखाई देती हैं।
Uttarakhand Satopanth Lake : यह भी माना जाता है कि महाभारत के दौरान स्वर्ग जाने से पहले पांडवों ने इसी झील में स्नान किया था। ऐसा कहा जाता है कि युधिष्ठिर को अपने शरीर को स्वर्ग ले जाने के लिए दिव्य वाहन यहीं से मिला था।