धन तेरसः सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट सहित अन्य सेक्टरों में हुआ 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, बाजारों में रही रौनक

धन तेर सः सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट सहित अन्य सेक्टरों में हुआ 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, बाजारों में रही रौनक
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 07 Nov 2026, 04:15 PM IST | 1 min read
धन तेरसः  सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट सहित अन्य सेक्टरों में हुआ 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, बाजारों में रही रौनक
Share:

SINGRAULI - धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार को बाजारों में खासी रौनक रही, जो दोपहर बाद से लेकर रात तक बरकरार रही। आस्था, उमंग और उत्साह से भरे माहौल में किसी ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, किसी ने ई-कार, बाइक तो किसी ने दुकान, मकान, टीवी व वॉशिंग मशीन आदि की खरीदी की। 

ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, पटाखा, बर्तन सहित अन्य बाजारों में देर रात तक खरीदी के लिए भीड़ नजर आई। बातचीत में कारोबारियों ने संकेत दिए कि माता लक्ष्मी के दिन शुक्रवार के साथ तेरस के संयोग पर सराफा में असली धनवर्षा हुई।

इस बार सोने-चांदी के दाम पिछले साल की तुलना में 38 से 50 प्रतिशत तक कम रहने के कारण ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आया। सराफा बाजार जगमग रहा। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ भगवान की प्रतिमाओं की भी खूब बिक्री हुई।

 धनतेरस पर सराफा में करीब 250 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। सराफा कारोबारियों की मानें तो पिछले साल दीपोत्सव पर करीब पौने दो सौ करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था ।

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)