सात दिन 'कान्हा' में मनाया हाथियों का 'रिजुविनेशन डे'

बालाघाट। जंगल की निगरानी, गश्ती और वन्यजीव संरक्षण के काम में लगातार जुटे रहने वाले कान्हा के विभागीय ह्यथियों के लिए सात दिन कुछ अलग रहे । नियमित काम से उन्हें आराम दिया गया। स्वास्थ्य जांच हुई, पौष्टिक आहार मिला और उनकी पसंद के मौसमी फल, गन्ना व मक्का खिलाया गया। रविवार को सुपखार परिक्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन हाथियों की पूजा- अर्चना और उन्हें फल- गन्ना खिलाकर किया गया।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 01:06 PM IST | 1 min read
सात दिन 'कान्हा' में मनाया हाथियों का 'रिजुविनेशन डे'
Share:

बालाघाट। जंगल की निगरानी, गश्ती और वन्यजीव संरक्षण के काम में लगातार जुटे रहने वाले कान्हा के विभागीय ह्यथियों के लिए सात दिन कुछ अलग रहे । नियमित काम से उन्हें आराम दिया गया। स्वास्थ्य जांच हुई, पौष्टिक आहार मिला और उनकी पसंद के मौसमी फल, गन्ना व मक्का खिलाया गया। रविवार को सुपखार परिक्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय हाथी रिजुविनेशन कैंप का समापन हाथियों की पूजा- अर्चना और उन्हें फल- गन्ना खिलाकर किया गया।

15 से 20 सितंबर तक चले इस कैंप का उद्देश्य विभागीय हाथियों को काम से विश्राम देने के साथ उनके स्वास्थ्य, शारीरिक क्षमता और समग्र देखभाल पर ध्यान देना था। समापन समारोह की शुरुआत विभागीय हाथियों की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद अधिकारियों और अतिथियों ने हाथियों को मौसमी फल, गन्ना, मक्का और नारियल खिलाया। इस दौरान हाथियों के प्रति स्नेह और सम्मान का भाव नजर आया । अधिकारियों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और संरक्षण की कामना की।

जिनके भरोसे हाथियों की देखभाल, उन महावतों का सम्मान

हाथियों के साथ रहने वाले महावत और सहायक महावत उनकी देखभाल और प्रबंधन की अहम कड़ी हैं। कैंप के समापन पर उनके योगदान को भी सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथियों ने महावतों और सहायक महावतों को बैग, पानी की बोतल, ट्रैक सूट और खेल सामग्री प्रदान की ।

गश्ती से वन सुरक्षा तक हाथियों की अहम भूमिका

कान्हा टाइगर रिजर्व में विभागीय हाथियों का उपयोग वन्यजीव संरक्षण, वन सुरक्षा, गश्ती और निगरानी समेत विभिन्न प्रबंधन कार्यों में किया जाता है। इसलिए उनकी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य बनाए रखना वन प्रबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिजुविनेशन कैंप में हाथियों को नियमित कार्यों से विराम देकर स्वास्थ्य परीक्षण, पौष्टिक आहार और आवश्यक देखभाल के साथ मनोरंजक गतिविधियों का भी अवसर दिया गया।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समापन समारोह में बैहर विधायक संजय सिंह उईके और बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंडला, कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा, वन मंडलाधिकारी बालाघाट (कोर), कोर एवं बफर क्षेत्र के सहायक संचालक और सभी परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)