देवर को अपने भाभी से हुआ प्यार, बन बैठा कातिल

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 12 Sep 2026, 03:44 PM IST | 1 min read
देवर को अपने भाभी से हुआ प्यार, बन बैठा कातिल
Share:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां देवर अपने ही भाभी के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि वह अपने ही मासूम भतीजी का कातिल बन बैठा। उसने जलते चूल्हे पर अपने भतीजी को बैठा दिया, जिसके बाद भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिन कुमार लोनिया जो कि अपनी भाभी से बेइंतहा मोहब्बत करता था। अंकिता अपने पति सुधीर और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। वह बीते 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के घर चली गई थी।

काफी तलाश के बाद जब तीनों का पता नहीं चला तो इसके बाद बच्ची के नाना ने कोनी थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नितिन, अंकिता और बच्ची को लेकर एक साथ  वापस आई।

7 सितंबर को तीनों घुटकू वापस लौटे, जिसके बाद पारिवारिक विवाद फिर से शुरू हो गया। मंगलवार को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद नितिन और उसकी भाभी अंकिता के बीच भी तेज बहस हो गई।

कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और विवाद को शांत कराया गया था। इसी दौरान पता चला कि नितिन ने अपने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे की लकड़ी पर बैठा दिया, जिसके बाद बच्ची धायल हो गई।

आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर की मौजूदगी में इलाज के बावजूद लंबे इलाज के बाद वह नहीं बच सकी और उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार लोनिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 
 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)