मध्य प्रदेश के सतना जिले से बेहद ही सर्वनाक खबर है। सतना जिले के चित्रकूट स्थित गुप्त गोदावरी में मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम 8 वर्ष को निर्वस्त्र कर बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अब आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
मोबाइल दुकान में ले जाकर बच्चे से हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार गुप्त गोदावरी में राजेश पटेल की मोबाइल शॉप है। आरोप है कि मोबाइल चोरी के शक में राजेश और दो अन्य लोग नाबालिक को दुकान के अंदर पहले ले गए। वहां बच्चे के कपड़े उतरवाए और उसके साथ मारपीट की गई।
जिस वक्त मारपीट की गई उसके शरीर में कपड़े भी नहीं थे। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी के बाद वह दुकान पहुंचे। उन्होंने वीडियो बनाते हुए शटर उठाए। इस दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया।
करंट लगाने नाखून उखाड़ने का भी आरोप
पीड़ित के पिता ने बताया कि बच्चे को करंट लगाकर टॉर्चर किया गया। उसके पैरों के नाखून को उखाड़ लिया गया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
हो गया है मामला दर्ज
चित्रकूट पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीओपी राजेश सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर राजेश पटेल रिंकू पटेल शिवाकांत पटेल सभी निवासी ग्राम टेढ़ी थाना नयागांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments (0)