चाकघाट नगर परिषद के सीएमओ शंखधर पांडेय और एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित बातचीत का आपत्तिजनक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ।
ऑडियो में महिला कर्मचारी को कमरे में दो घंटे साथ बिताने के लिए बात करते हुए सीएमओ की आवाज सुनाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान जब महिला कहती है कि घर और दफ्तर में लोगों को पता चल जाएगा, तो सामने से कहा जा रहा है घर में बता देना लोक अदालत जा रही हो ।
किसी को पता नहीं चलेगा। वह हमारी जवाबदारी है। ड्राइवर मेरा है, आप टेंशन मत लो। हाल ही में वायरल आडियो की घटना को लेकर कलेक्टर ने जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी त्योंथर जिम्मेदारी सौंपी।
Comments (0)