Wedding season : ये सेलिब्रिटी ब्राइड्स रेड को छोड़कर अलग-अलग कलर के लहंगे में नजर आई

Wedding season : फैशन इंडस्ट्री में हर दिन एक नया ट्रेंड आता है। कभी ड्रेस के डिजाइन में बदलाव तो कभी रंग में। ब्राइडल लहंगे के फैशन में भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। न केवल डिजाइन (Design ) और पैटर्न बदल गए हैं, बल्कि अब दुल्हनें लाल के बजाय दूसरे रंगों के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
आज हम आपको कुछ सेलिब्रिटी ब्राइड्स के वेडिंग ( Wedding ) लहंगों की झलक देंगे, जिन्होंने अपनी शादियों में लाल लहंगे की जगह दूसरे कलर के लहंगे पहनकर मिसाल पेश की। आप उनसे फैशन टिप्स भी ले सकते हैं।
Wedding season : ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे में ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत ( Beautiful ) लग रही थीं। ईशा का लहंगा गोल्डन था, लेकिन मां नीता अंबानी की शादी की साड़ी उसका एक हिस्सा थी जिसे लहंगे के दुपट्टे के साथ खूबसूरती से सजाया गया था।
Wedding season : नताशा दलाल
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी और फैशन (Fashion ) डिजाइनर नताशा दलाल ने अपनी शादी में आइवरी लहंगा पहना था। नताशा के लहंगे में सेक्विन और लेस वर्क है।
Wedding season : अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन (Design ) किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसे बनाने में 1600 घंटे लगे थे। लहंगे पर क्रिस्टल बीडिंग और एंटीक जरदोजी जियोमेट्रिक वर्क किया गया है।
Wedding season : अमृता पुरी
एक्ट्रेस अमृता पुरी ने भी अपनी शादी में सब्यसाची (Sabyasachi ) का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे को पर्शियन स्टाइल में डिजाइन किया गया है। लहंगे पर 111 रंगों के रेशमी धागों से कढ़ाई की गई थी।
Wedding season : करिश्मा तन्ना
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का ब्राइडल लहंगा फैशन डिजाइनर (Designer ) फाल्गुनी शेन मयूर ने डिजाइन किया था। पेस्टल कलर का यह लहंगा डे वेडिंग के लिए परफेक्ट था।
Wedding season : अनुष्का रंजन
अनुष्का ने लाल या गुलाबी बिना लैवेंडर शेड का ब्राइडल ( Bridal ) लहंगा चुना। यह लहंगा ज्यादा भारी नहीं था और ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी की जगह अनुष्का ने लहंगे के साथ डायमंड ज्वैलरी पहनी थी।
Wedding season : अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर ( Designer ) सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। पिंक कलर के इस लहंगे पर हैवी एम्ब्रॉयडरी की हुई है।
Wedding season : नेहा धूपिया
नेहा ने अपनी शादी के लिए पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। सिल्क के इस लहंगे को फैशन (Fashion ) डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
Wedding season : मिहिका बजाज
मिहिका बजाज ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन ( Design ) किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना था। मिहिका ने शादी के लिए क्रीम कलर का लहंगा चुना। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक खूबसूरत रेड ब्राइडल दुपट्टा भी कैरी किया था।

Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।