महाकाल के आशीर्वाद के साथ भाजपा ने शुरू किया उपचुनाव रण का आगाज

भोपाल मध्य प्रदेश में 4 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उपचुनाव की तैयारियों का आगाज किया।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, वीडी शर्मा 16 अगस्त को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर वहां से सीधे 4 दिन के प्रवास पर उपचुनाव वाली सीटों पर डेरा डालेंगे इस दौरान वो स्वाबलंबी मंडल, सक्षम नगर केंद्र और सक्रिय बूथ को लेकर कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मध्य प्रदेश में 4 सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से एक खंडवा लोकसभा की सीट है, जबकि तीन रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा की सीटें हैं। दमोह में हुए उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी के लिए यह उप चुनाव जीतना है बेहद जरूरी हो गया है।
18 अगस्त को दोपहर 12 बजे नगर केन्द्र एवं ग्राम केन्द्र- संयोजक, सह-संयोजक एवं पालक, नगर केन्द्र व ग्राम केन्द्र- प्रभारी, सभी मंडलां के पदाधिकारी, विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी, प्रदेश द्वारा तय दायित्वान अन्य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे. दोपहर 1 बजे विधानसभा के सभी वर्तमान एवं निवर्तमान जनप्रतिनिधि, विधायक, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य, जिला सहकारी बैंक के निर्वाचित प्रतिनिधि, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे।
दोपहर 3 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।