ढाई वर्षीय मासूम बेटी के साथ महिला लापता

सतना – ढाई वर्ष की मासूम के साथ महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। पति के द्वारा सिविल लाइन थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना अन्तर्गत उत्तरी पतेरी निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह पिता पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ उत्तरी पतेरी में रहता है, उसका विवाह रिया सिंह पुत्री संजय सिंह निवासी रामनगर पोस्ट अतरैला थाना हडिया जिला प्रयागराज उप्र के साथ सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद से कुछ समय तक रिया के साथ संबंध सही नही थे और वह अपने माता-पिता के साथ मुम्बई आने-जाने लगी थी।
कुछ दिन पहले ही रिया के साथ रिश्ता तनाव भरा था तब वह मुम्बई चली गई थी। कुछ दिन पहले ही मातापिता के साथ रिया ढाई वर्षीय बेटी सानवी को लेकर वापस आई थी। जितेन्द्र का कहना हेै कि शनिवार 31 जुलाई की अपराह चार बजे के करीब रिया ढाई वर्षीय बेटी सानवी को लेकर अटैची व अन्य सामान समेत घर से बिना बताए निकल गई। उसका मोबाइल नम्बर भी स्विच आफ बता रहा है। रिया अपने माता-पिता के साथ मुम्बई भी नहीं पहुंची। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मां -बेटी की तलाश की जा रही है। लोकेशन टेÑस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है और उत्तरी पतेरी से लगे हर रास्ते के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।