SINGRAULI – कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म

By: शुलेखा साहू

On: Monday, July 15, 2024 1:24 PM

SINGRAULI - कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म
Google News
Follow Us

SINGRAULI –  सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार  SINGRAULI   निवासी 12 वर्षीय नाबालिका ने अपनी मां के साथ थाने में तहरीर दर्ज कराई है कि उसके पिता ने उसे देर रात कमरे में बुलाकर मालिश कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पूर्व में भी उसने दो बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से उसने यह बात दबाई रखी।
मगर इस बार देर रात किसी तरह उसने भाग कर अपने सहेली के घर पनाह ली और अल सुबह मां को सारी बात बताई। जिसके बाद दोनों थाने जा पहुंचे। इधर पीड़िता की बात सुनकर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया।
इसके बाद SINGRAULI पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आरोपी पिता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 558/24 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 65(2), 351(3), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5 एवं 6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया, वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।
SINGRAULI - कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म
SINGRAULI – कलयुगी पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment