Hairyali Teej 2024 : हरियाली तीज पर पहनें कंगन के ये डिजाइंस, दिखेंगे खूबसूरत

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, July 28, 2024 2:41 PM

Hairyali Teej 2024 : हरियाली तीज पर पहनें कंगन के ये डिजाइंस, दिखेंगे खूबसूरत
Google News
Follow Us

Hairyali Teej 2024 – हरियाली तीज आने ही वाली है। इस खास मौके पर महिलाओं के हाथों की शोभा बढ़ाती है। हरी चूड़ियों के साथ कंगन काफी खूबसूरत लगते हैं। चूड़ियों के साथ कंगन बेहद खूबसूरत लगते हैं।

मार्केट में आपको चूड़ियों और कंगन दोनों के ही कई डिजाइंस और पैटर्न मिल जाएंगे। आप अपनी ड्रेस और पसंद के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं। कंगन में स्टोन वर्क, पर्ल वर्क और भी कई तरह के डिजाइंस वाले कंगन आजकल काफी चलन में हैं।

यहां हम आपको कंगन के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। इन्हें आप हरियाली तीज के मौके पर हरी या लाल चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

Hairyali Teej 2024 : स्टोन डिजाइन कंगन

चौड़े डिजाइन के अलावा आपको कंगन में पतले पैटर्न में भी कंगन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के आर्टिफिशियल डायमंड स्टोन के कंगन लगभग 400 रुपये में मार्केट में मिल जाएंगे।

इन्हें आप चूड़ियों के साथ में सेट बनाकर हाथों में पहन सकती हैं। यह आपको क्लासी और एलिगेंट लुक देंगे। ये किसी भी रंग की चूड़ियों के सेट के साथ एकदम परफेक्ट लगेंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

Hairyali Teej 2024 : फ्लोरल डिजाइन कंगन

आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आजकल काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें फ्लोरल यानी फूल-पत्ती के डिजाइन में कई सारे कलर कॉम्बिनेशन और हाथों की शेप के अनुसार, चौड़ाई वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

इसमें सबसे ज्यादा गोल्डन कलर को पसंद किया जाता है। इस तरह के फ्लोरल डिजाइन वाले कंगन खासकर न्यूली मैरिड महिलाओं पर बहुत जचते हैं।

इनमें आपको अलग-अलग रंग और फ्लोरल पैटर्न में मार्केट में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन मार्केट में 300-400 रुपये में मिल जाएंगे।

Hairyali Teej 2024 : गोल्ड डिजाइन कंगन

अगर आप महंगे कंगन नहीं पहनना चाहती हैं या फिर भारी कंगन को कैरी करने में दिक्कत है, तो इस तरह के सिंगल या डबल कंगन हाथों में पहन सकती हैं।

साड़ी से लेकर सूट तक के साथ में मिनिमल डिजाइन के ये कंगन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेंगे। देखने में यह काफी मॉडर्न लुक भी देते हैं।

इस तरह के कंगन आपको सिल्वर, शैम्पेन गोल्ड जैसे कई ऑप्शन में मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन बिना चूड़ी के भी आपको परफेक्ट लुक देंगे। हालांकि, अगर आप चूड़ी के साथ इन्हें स्टाइल करेंगी तो भी ये खूबसूरत लगेंगे।

हरियाली तीज पर ये कंगन डिजाइंस आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment