समर में आंखों को सकून देने वाले कलर सभी को भाते हैं। महिलाएं भी इस समय चटख कलर का आउटफिट कैरी करने से बचती हैं, इसलिए फैशन एक्सपर्ट भी समर फ्रेंडली कलर से तैयार सूट का बाजार में उतारना उचित समझते हैं।
आसमानी नीला कलर का सूट इस समय युवतियों के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। महिलाएं व युवतियां कॉटन व लिनेन फैब्रिक से तैयार नीले सूट पहनकर शाम को आउटिंग पर जाने लगी हैं। फैशन एक्सपर्ट ने बताया कि आसमानी नीला सूट महिलाओं को भीड़ से अलग दिखाता है, इसलिए ऑफिस, पार्टी हो या खास इवेंट स्काई ब्लू सूट खास लुक दे सकता है।

गर्मी में आकर्षक दिखने के लिए स्ट्रेट फिट, ए-लाइन, शरारा पहना जा सकता है। कहा कि यह सूट रखरखाव में भी आसान होते हैं। स्ट्रेट स्टाइल वाला कुर्ता गोल गले का होता है। उसकी तीन चौथाई बाजू रहती है। इस पर एंब्रायडरी का काम के साथ सुंदर प्रिंट किया गया रहता है।
सुंदर प्रिंट वाला दुपट्टा इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है, जबकि कुर्ता पैंट सेट में बेहतरी गोटा-पट्टी वर्क के साथ आता है, इसलिए इससे पारंपरिक लुक मिलता है।
इस समय समर सीजन चल रहा है। दिनभर धूप के कारण घर में रहना पड़ता है। कॉलेज जाने के लिए हमने कॉटन व लिनेन फैब्रिक का सूट रखा है, इसलिए इस समय हल्के कलर वाले स्ट्रेस्ट व पैट सूट मैं अपने वार्डरोब में शामिल की हूँ ताकि समय- समय पर कैरी कर सकूं।

समर के लिए बेस्ट ऑप्शन सूट हमें समझ में आता है। यदि फैब्रिक हवादार हो तो पसीने की परेशानी नहीं रहती है। वहीं लुक भी बेहद अच्छा दिखता है। वैसे भी इस समय हल्के कलर वाले कपड़े ही आंखों को अच्छे दिखते हैं, इसलिए सौम्य कलर का सूट मैं कैरी करना पसंद कर रही हूं।
सूट की डिजाइन व कलर अच्छा हो तो यह क्लासी लुक देता है, इसलिए मैं खास अवसरों पर भी सूट ही कैरी करना पसंद करती हूं। सर्दी के सीजन में चटख कलर व गर्मी में सादा कलर वाले डिजाइनर सूट खरीद लेती हूँ। समय-समय पर कैरी करती रहती हूं।
इस समय हल्के वजन व साढ़े कलर वाला सूट पहनना मुझे पसंद है, इसलिए शाम को जब भी कहीं जाना होता है तो में सौम्य कलर वाला सूट कैरी करती हूँ। इस समय स्काई ब्लू व क्रीम कलर, हल्का पिंक कलर वाले सूट बाजार में खूब उपलब्ध हैं।







