DIWALI POOJA : मां लक्ष्मी दिवाली की रात पृथ्वी पर करती है भ्रमण, जानिए उनकी पूजा के लाभ

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, October 31, 2024 3:25 PM

DIWALI POOJA : मां लक्ष्मी दिवाली की रात पृथ्वी पर करती है भ्रमण, जानिए उनकी पूजा के लाभ
Google News
Follow Us

DIWALI POOJA : देशभर में आज दिवाली मनाई जा रही है. दिवाली की रात जैसे ही आस्था का दीपक जलता है, देवी लक्ष्मी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए धरती पर आती हैं। दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। और वह अपने भक्तों को धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। दिवाली पर देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने की भी परंपरा है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना कितना लाभकारी होता है।

माँ लक्ष्मी की जय

मां लक्ष्मी धन और संपत्ति की देवी हैं। ज्योतिष शास्त्र में देवी लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। उनके साथ भगवान गणेश की पूजा करने से धन और बुद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के साथ इनकी पूजा करने से संपूर्ण सुख की प्राप्ति होती है।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लाभ

शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी की पूजा ( DIWALI POOJA  ) करने से न केवल धन बल्कि नाम और प्रसिद्धि भी मिलती है। इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन भी बेहतर होता है। धन की कितनी भी बड़ी समस्या क्यों न हो अगर लक्ष्मी जी की पूजा विधिपूर्वक की जाए तो धन का आगमन अवश्य होता है।

दिवाली पर गणपति की पूजा ( DIWALI POOJA  ) करने से सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।  भगवान गणेश की पूजा करने से संतान के जीवन की रक्षा होती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है. भगवान गणेश की पूजा करने से बच्चे पढ़ाई में आगे बढ़ते हैं।

दिवाली की रात कितनी खास होती है?

दिवाली की रात को महानिशा की रात भी कहा जाता है। इस रात महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस रात जो भी व्यक्ति मां लक्ष्मी से प्रार्थना ( DIWALI POOJA  ) करता है उसकी प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। दिवाली के दिन किसी भी प्रकार की दरिद्रता दूर हो सकती है। यह वह शुभ समय है जिसमें पूजा का अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

 

Singrauli : नवानगर के महुआमोड में हुआ हादसा, ट्रेलर के कारण बाइक सवार की मौत

केरल में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, 150 से ज्यादा लोग घायल

हमारी अन्य खबर पढ़ने और देखने के लिए हमारे व्हाट्सएपग्रुप में आज ही जुड़िये और पाइये हर मिनिट ताजा खबर

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment