2 वाहनों की टक्कर, हादसे में 13 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

By: शुलेखा साहू

On: Monday, May 12, 2025 11:31 AM

Google News
Follow Us

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक माजदा वाहन और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा बंगोली गांव के पास हुआ जब दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

छठी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे, जो क्षमता से अधिक था।

जोरदार टक्कर

जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को निकालकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।

ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

डंपर का ड्राइवर पुणे से रांची जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने घायलों के इलाज और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

मृतकों की पहचान हुई

अब तक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

टिकेश्वरी साहू, 45 वर्ष, मनहोरा, धरसीवा
कुमारी महिमा साहू, 18 वर्ष, गोंदवारा
एकलव्य साहू, 6 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
नंदिनी साहू, 53 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
उमंग साहू, 5 माह, आनंदगांव, बेमेतरा
वर्षा साहू, 28 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
गीता साहू, 54 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
राजवती साहू, 60 वर्ष, नगपुरा मंदिर, हसौद
कृति साहू, 50 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
कुंती साहू, 55 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
भूमि साहू, 4 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment