Fake Army Officer : चितईपुर पुलिस ने फर्जी आर्मी अधिकारी ( Fake Army Officer ) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। फर्जी अधिकारी ( Fake Army Officer ) पर कई मामले दर्ज हैं। 35 वर्षीय दलाई उप्पल पुत्र स्व. दलाई पोथा राजू निवासी ग्राम रामागुंडम मातांगी कॉलोनी थाना एनटीपीसी (पोड्डीपल्ली) तेलंगाना को मोहल्ला कंदवा स्थित वादिनी के घर से गिरफ्तारी की गयी।
आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड, आर्मी की वर्दी, प्रिंटर मशीन, मेडल, नेम प्लेट, आधार कार्ड, नकली पिस्टल बरामद किया गया है। पीड़िता ने थाना चितईपुर पर प्रार्थना-पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था कि जोसफ नाम के व्यक्ति ने उसको आर्मी अधिकारी बताते हुए मैट्रीमोनियल साइट के माध्यम से अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी की।
शादी के कुछ समय बाद उसे जानकारी हुई कि वह व्यक्ति अन्य लड़कियों के भी संपर्क है। इस पर उसने जोसफ के अन्य सामान को चेक किया तो उसके पास से अलग-अलग नाम से कई फर्जी आई कार्ड मिले। इस संबंध में वादिनी ने पूछताछ की तो उसके साथ जोसफ ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
दलाई उप्पल ने पुलिस को बताया कि मैट्रीमोनियल साइट से अलग- अलग लड़कियों को संपर्क कर खुद को आर्मी अधिकारी ( Fake Army Officer ) बताता । बात आगे बढने पर लड़कियों से प्यार भरी बातें कर प्रेमजाल में फंसाता था। इसके बाद इमोशनल तरीके से उनसे मोटी रकम लेता था।
Fake Army Officer : पीड़िता के साथ की थी पांच साल पहले शादी
आरोपी ने बताया कि मुकदमा करने वाली महिला से पांच वर्ष पूर्व मैने शादी की थी। मैं अबतक अपनी पत्नी से करीब छह लाख रुपये ले चुका हूँ, मेरी पत्नी बैंक मे अधिकारी है। जब वह घर पर नहीं रहती हैं, तब मैं अन्य लड़कियों से बात करता था।
अब तक मेरे संपर्क में करीब 25 लड़कियां हैं, जो विभिन्न राज्यों जैसे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल से हैं। दलाई ने बताया कि मैं इनसे भी जरूरत पड़ने पर रुपये लेता हूँ।
मैंने आर्मी के अफसरों ( Fake Army Officer ) कि आईडी इंटरनेट के जरिये सर्च करके प्रिंटर से खुद ही बनाई थी। जिनका इस्तेमाल करके लड़कियों को आसानी से अपने प्रेमजाल में फंसा लेता था।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें