शर्मनाक! चलती एंबुलेंस में युवती से रेप

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, July 26, 2025 9:30 PM

शर्मनाक! चलती एंबुलेंस में युवती से रेप
Google News
Follow Us

एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बोधगया थाना क्षेत्र के बीएमपी-3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रही एक युवती के साथ अस्पताल ले जाते समय एक एम्बुलेंस चालक और एक तकनीशियन ने कथित तौर पर रेप किया।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसका बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस को यह शिकायत मिलते ही 2 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और तकनीशियन अजीत कुमार शामिल हैं। दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

दो घंटे के अंदर गिरफ्तार

यह घटना 24 जुलाई की है, जब महिला दौड़ के दौरान बेहोश हो गई और उसे  एक एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महिला अभ्यर्थी ने पुलिस को  सूचना दी थी। उसकी शिकायत के आधार पर, एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और तकनीशियन अजीत कुमार को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना कब और कैसे हुई?

यह घटना 24 जुलाई को हुई, जब गया के बोधगया स्थित बिहार सैन्य पुलिस मैदान में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान, एक 26 वर्षीय महिला अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाने के लिए तुरंत एक एम्बुलेंस बुलाई गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह अकल्पनीय था।

होटल के कमरे में महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश

 

Damoh Gangrape Case : कटनी से किडनैप कर लाई युवती से गैंगरेप

 

MP में झूठा रेप केस करने पर महिला को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा..

शर्मनाक! चलती एंबुलेंस में युवती से रेप
शर्मनाक! चलती एंबुलेंस में युवती से रेप

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment