तिरुवनंतपुरम – केरल के कोच्चि स्थित एक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘विंग्स ऑफ फायर’ से प्रेरित होकर 2021 में ‘अग्नि पराकाल’ अभियान की शुरुआत हुई थी। इसमें पुलिस वाले स्कूल के बाद पढ़ाई में कमजोर और गरीब छात्रों की पहचान करके उन्हें पढ़ाते हैं। इसके लिए 100 दिन का विशेष सत्र होता है। इसमें 5 दिन का आवासीय शिविर होता है।








