SDM की पत्नी को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बोला -क्या माल लग रही हो, फिर SDM साहब ने कर दी पिटाई

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, October 23, 2025 11:11 PM

SDM की पत्नी को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बोला -क्या माल लग रही हो, फिर SDM साहब ने कर दी पिटाई
Google News
Follow Us

राजस्थान के एसडीएम ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट कर दी, बताया जा रहा है कि एसडीएम की पत्नी को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने माल बोल कर संबोधित किया, जिसके बाद मामला गड़बड़ हो गया और मारपीट की नौबत आ गई।

पूरा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के अजमेर भीलवाड़ा का है जहां पर एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा हुआ। मामला प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा से जुड़ा है जब एसडीएम परिवार के साथ पंप पर सीएनजी भरवाने पहुंचे थे और इसी दौरान एसडीएम की पत्नी को पेट्रोल कर्मचारियों ने क्या माल लग रही हो बोल दिया।

जिसके बाद मामला गड़बड़ हो गया और एसडीएम ने पेट्रोल कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिया, बाद में कर्मचारियों ने भी एसडीएम को थप्पड़ मारा । फिलहाल इस घटना का पूरा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वहीं एसडीएम की पत्नी दीपिका व्यास ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने शिकायत आवेदन में लिखा है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मुझे आंख मारे जिससे मेरे पति गुस्सा में आ गए और पेट्रोल भरने वाला कर्मचारियों ने बोला कि क्या माल लग रही है । मेरे पति ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने हम पर हमला कर दिया है वहीं घटना का अब सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

SDM की पत्नी को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बोला -क्या माल लग रही हो, फिर SDM साहब ने कर दी पिटाई
SDM की पत्नी को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बोला -क्या माल लग रही हो, फिर SDM साहब ने कर दी पिटाई

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment