पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, November 1, 2025 9:15 AM

पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या
Google News
Follow Us

आरा – आरा में शुक्रवार को डबल मर्डर हुआ। पिता प्रमोद महतो और उसके पुत्र प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव उनकी दुकान से करीब 18 किमी दूर आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेलघाट गांव के निकट नट स्थान के समीप सड़क पर पड़ा मिला।

प्रमोद महतो का पैतृक घर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में था। वह 6 वर्षों से उदवंतनगर के पियनिया बाजार के बगल में जयनगर में परिवार के साथ रहते थे। पियनिया बाजार में ही मौर्या स्वीट्स के नाम से उनकी दुकान भी है। एसपी ने कहा, गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने प्रियांशु कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष) और उनके पिता प्रमोद महतो (उम्र लगभग 48 वर्ष) पिता वशिष्ठ महतो) को गोली मारकर हत्या कर दी।

मुफस्सिल थाना को सूचना शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते मैं और मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि प्रथमदृष्ट्या हत्या का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर- 1) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

बड़े पुत्र ने कहा; रात 8 बजे पिता से आखिरी बात हुई

प्रमोद के बड़े पुत्र हिमांशु ने बताया, पापा, प्रियांशु के साथ बाइक से बामपाली बड़कागांव के लिए निकले। रात 8 बजे मैने पापा को फोन किया। वे बोले, हमलोग जल्द आ जाएंगे। देर होने पर हमलोग लगातार फोन करते रहे। मोबाइल बंद बता रहा था। मैंने दोस्तों के साथ बाइक से रात एक बजे तक बामपाली और आसपास की जगहों पर खोज की। कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पुलिस को भी दी। शुक्रवार की सुबह पापा के मोबाइल फोन से एक टेंपो के चालक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हमलोगों को सूचना दी।

 

पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या
पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment