Bracelet Watch: शादी के मौसम में अब ब्रेसलेट वॉच ने जूलरी की दुनिया में नया ट्रेंड बना दिया है। इस बार लड़कियां न सिर्फ अपने आउटफिट्स में बदलाव चाहती हैं, बल्कि एक्सेसरीज़ में भी नया और ट्रेंडी लुक लेना चाहती हैं। ब्रेसलेट वॉच अब सिर्फ समय देखने का ज़रिया नहीं, बल्कि एक खूबसूरत जूलरी पीस बन गई है, जो लुक को एलिगेंट और आधुनिक बनाती है।

1-Bracelet Watch : नया वेडिंग ट्रेंड
इस वेडिंग सीजन, ब्रेसलेट वॉच ने लड़कियों की कलाइयों पर जादू बिखेरा है। रोज़ गोल्ड चैन वॉच ब्रेसलेट ने मिनिमल और ग्लैमरस लुक को बढ़ावा दिया है। यह वॉच हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगती है और ऑफिस वियर से लेकर शादी के दिन तक आसानी से पहनी जा सकती है।
2-गोल्ड कटवर्क और व्हाइट स्टोन Bracelet Watch
गोल्ड कटवर्क वाली वॉच ब्रेसलेट जूलरी जैसी लगती है और कंगन की जगह आधुनिक विकल्प बन गई है। यह वॉच आपकी कलाई को रॉयल फील देती है और हल्दी, मेहंदी या रिसेप्शन लुक के लिए बेहद उपयुक्त है। व्हाइट स्टोन वाली ब्रेसलेट वॉच पेस्टल शेड की ड्रेस के साथ लुक को निखारती है और ब्राइड्समेड या कजिन वेडिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।
3-डायमंड स्ट्रैप और बीडेड Bracelet Watch
डायमंड स्ट्रैप वाली ब्रेसलेट वॉच ग्रेसफुल और क्लासी लुक देती है। इसे स्लीवलेस ब्लाउज़ या गाउन के साथ पहनने पर लुक और भी निखर जाता है। बीडेड ब्रेसलेट वॉच फंकी और फ्यूज़न स्टाइल वाली लड़कियों के लिए बेहतरीन विकल्प है और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ आसानी से कैरी की जा सकती है।
4-ड्यूल टोन वॉच गोल्ड और सिल्वर Bracelet Watch
ड्यूल टोन ब्रेसलेट वॉच उन लड़कियों के लिए बेहतरीन है, जो गोल्ड या सिल्वर में भ्रमित रहती हैं। ड्यूल टोन वॉच को ज्यादातर आउटफिट्स के साथ आसानी से पहना जा सकता है।








