मुंबई। देश की पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो (81) का निधन हो गया। मेहर को 1964 में खिताब मिला था। उन्होंने फैशन और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भारतीय महिलाओं के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। बाद में उन्होंने फैशन पत्रकारिता में भी अहम योगदान दिया। उनका जन्म मुंबई में हुआ था।
मेहर कैस्टेलिनो का जन्म मुंबई में हुआ था. उन्होंने 1964 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और भारत का प्रतिनिधित्व मिस यूनिवर्स और मिस यूनाइटेड नेशन्स प्रतियोगिताओं में किया. वह ग्लैमर या शोबिज की दुनिया तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने पत्रकारिता में कदम रखा और फैशन को एक गंभीर एवं प्रतिष्ठित पेशे के रूप में मान्यता दिलाई.
मेहर कैस्टेलिनो का करियर केवल पेजेंट्स तक सीमित नहीं था। उन्होंने फैशन पत्रकारिता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं की फैशन संपादक रहीं और “फैशन म्यूजिंग्स” नामक किताब की लेखिका भी थीं, जो भारतीय फैशन के लिए एक अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इसके अलावा, उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के लिए आधिकारिक फैशन लेखक के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने फैशन की दुनिया में कई महत्वपूर्ण बदलावों को दस्तावेजित किया।








