एक करोड़ का इनामी नक्सली गणेश हुआ ढेर

By: शुलेखा साहू

On: Friday, December 26, 2025 7:09 AM

A Naxalite carrying a reward of one crore rupees has been killed.
Google News
Follow Us

नक्सलियों का रणनीतिक चाणक्य माना जाने वाला गणेश उइके (69) ओडिशा में कंधमाल जिले के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान अपने 5 साथियों के साथ मारा गया है। मई में नक्सल संगठन के महासचिव बसवाराजू और महीनेभर पहले दुर्दात नक्सली माड़वी हिडमा के एनकाउंटर के बाद नक्सल उन्मूलन की दिशा में यह फोर्स की तीसरी सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

वह पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चामरू और रूपा जैसे नामों से भी जाना जाता था। वह ओडिशा में नक्सल गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालने के एक साल से भी कम समय बाद मारा गया।

छत्तीसगढ़, ओडिशा के अलावा आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भी वह सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में शामिल था। अलग-अलग सरकारों ने उस पर कुल 1.1 करोड़ रुपए इनाम रखा था । गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, यह ओडिशा को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम है। ओडिशा में अब कोई बड़ा नक्सल नेता नहीं बचा ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया ने कहा कि उइके की मौत से ओडिशा में नक्सल गतिविधियों की रीढ़ टूट गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संगठन के पास अब कोई वरिष्ठ नेता नहीं बचा है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment