पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चली गोलियां, बुजुर्ग का सिर फटा और तीन को लगे छर्रे, कुछ लोग गिरफ्तार

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, March 5, 2026 1:58 PM

Google News
Follow Us

कानपुर, राहुल द्विवेदी

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस और एसओजी टीम ने रात भर दबिश देकर सुबह कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे गांव महू में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। घटना में एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली के छर्रे लगने से वे घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को पहले थाने लाकर पूछताछ की और बाद में मेडिकल परीक्षण के लिए बेला सीएचसी भेजा। बेला सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें 100 सैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। रात करीब 10 बजे एसओजी और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने रात भर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। तड़के सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment