भारत में 16 वर्ष से कम उम्र में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, हुआ बैन, जानिए वजह

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, March 7, 2026 7:19 AM

भारत में 16 वर्ष से कम उम्र में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, हुआ बैन, जानिए वजह
Google News
Follow Us

बेंगलुरु / अमरावती – कर्नाटक 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी की घोषणा करने वाला पहला राज्य बन गया। कुछ देर बाद आंध्र प्रदेश ने भी 13 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 90 दिन में लागू करने की घोषणा की।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को बजट भाषण में सोशल मीडिया बैन की घोषणा की। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 16 साल तक के बच्चे मोबाइल फोन रख सकते हैं, पर सोशल मीडिया नहीं चला सकते।

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

इस पर नियंत्रण का कार्यक्रम तैयार करेंगे। वहीं, आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि 13 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन 90 दिन में लागू कर देंगे। 13 से 16 साल के बच्चों पर आम सहमति से फैसला होगा। गोवा, महाराष्ट्र व बिहार भी ऐसी नीति पर मंथन कर रहे हैं।

• इंडोनेशिया ने भी शुक्रवार को 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया। ऑस्ट्रेलिया-मलेशिया में ये बैन लागू है। फ्रांस- पुर्तगाल में बिल पास हो चुके हैं। 9 देश इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 

भारत में 16 वर्ष से कम उम्र में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, हुआ बैन, जानिए वजह
भारत में 16 वर्ष से कम उम्र में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, हुआ बैन, जानिए वजह

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment