पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, March 7, 2026 4:42 PM

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश
Google News
Follow Us

अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज सपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। बैठक की जानकारी जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने दी।जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग बूथ स्तर पर विशेष ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नया मतदाता वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अल्पसंख्यक और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं के नाम काटने की हो सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जो नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहेंगे और जनता के बीच काम करेंगे, वही भविष्य में विधानसभा टिकट के हकदार होंगे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते लूट और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
बैठक में राकेश यादव, संग्राम सिंह, राम प्रसाद, अभिषेक प्रजापति, दीपु तिवारी, चंद्रशेखर यादव, गुलशेर अली खान और शिव दर्शन यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment