सिंगरौली/देवसर: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर की लचर व्यवस्था एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और कर्मचारियों की गैर-मौजूदगी से परेशान होकर एक मरीज ने अपनी आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Mirror Decor : पुराना शीशा भी लगेगा चमकदार, 100 रुपये के बजट में ऐसे सजाएं पुराना मिरर
मामले के अनुसार, अशोक कुमार साहू नामक एक व्यक्ति कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उन्हें पर्ची तो बना कर दे दी, लेकिन जब वे इंजेक्शन लगवाने के लिए संबंधित विभाग में पहुंचे, तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
घर लाइए छोटे बच्चो के लिए अपना स्वमिंग पुल
मरीज को काफी देर तक अस्पताल में भटकना पड़ा, लेकिन इलाज के नाम पर उन्हें सिर्फ लापरवाही और निराशा हाथ लगी।
इस घटना के बाद आक्रोशित मरीज ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अशोक ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति आम बात हो गई है, जिससे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
देखिये चांदी के मंगलसूत्र के खूबसूरत डिजाइन
पीड़ित ने जिले के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में अन्य मरीजों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।








