शहडोल — रविवार को सुबह हिरवार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब एक मां ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिलाकर खुद भी जहर निगल लिया। पड़ोसियों की मदद से सभी चारों को तुरंत ब्यौहारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और दो छोटी बेटियों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी रितिका (7) अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ गई। मृतका मां की पहचान अनिता सिंह (32) के रूप में हुई है; अन्य दो बेटियों के नाम कृष्णकुमारी (4) और अर्पिता (2) बताये गए हैं।
Mirror Decor : पुराना शीशा भी लगेगा चमकदार, 100 रुपये के बजट में ऐसे सजाएं पुराना मिरर
पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय घर में केवल मां और बच्चे थे क्योंकि अनिता का पति ड्राइवर का काम करते हुए दूसरे शहर गया हुआ था। बड़ी बेटी रितिका ने कहा कि मां ने खांसी की दवा बताकर कीटनाशक खिलाया और फिर घर में रखे दस्तावेज, कपड़े, फोटो और अनाज जला दिए। जब रितिका कुछ हद तक सचेत रही, तो वह घर से बाहर निकलकर पड़ोसियों को पुकारी और मदद मांगी। उसके शोर मचाने पर लोग तुरंत परिवार को लेकर अस्पताल पहुंचे।
पपौंध थाना की पुलिस ने मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट बरामद किया है और चारों शिनाख्त व घटनास्थल के ब्योरे दर्ज कर लिए गए हैं। थाना इंचार्ज बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि पड़ोसियों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अनिता आर्थिक रूप से तनाव में थी; पति परिवार को पैसे भेजता था और अनिता भी मजदूरी कर परिवार का चलन संभालती थी। पुलिस अब अनिता के मायकेवालों और सास-ससुर के बयान दर्ज करेगी ताकि घटना के पीछे की वजहों का पता चल सके।








