मध्य प्रदेश के सागर जिले से खबर है जहां सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 10 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है। यह पूरा मामला सागर जिले के घोघरा जालमपुर बराज सहित आसपास गांव का है । जहां जहरीली शराब पीने के बाद 10 लोग की मौत हो गई है 25 से ज्यादा मरीज सागर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
इस पूरी घटना के बाद सिविल अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्राथमिक इलाज के बाद 25 से अधिक मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित ग्रामों और अस्पताल का निरीक्षण किया , इसके अलावा समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ डॉक्टर देवेश पटेरिया ने 10 मौत की पुष्टि की है।
Comments (0)