शराब कांड का असर - बंडा थाना के 40 पुलिसकर्मी एक साथ हुए लाइन अटैच, देखे लिस्ट

सागर जिले के बंडा विकास खंड में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ  एसआई मुंशी प्रधान आरक्षक आरक्षक समेत 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच किया गया है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Sep 2026, 01:27 AM IST | 1 min read
शराब कांड का असर - बंडा थाना के 40 पुलिसकर्मी एक साथ हुए लाइन अटैच, देखे लिस्ट
Share:

सागर जिले के बंडा विकास खंड में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा एक्शन लिया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ  एसआई मुंशी प्रधान आरक्षक आरक्षक समेत 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच किया गया है।

इनके स्थान पर पुलिस लाइन से नए स्टाफ को थाना और चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहरीली शराब कांड की घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही बड़ी कार्रवाई हो चुकी है।

तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपी गई थी।

 लाइन से नए पुलिसकर्मियों की तैनाती जारी आदेश के अनुसार बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्नालाल धुर्वे आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)