विक्षिप्त महिला के पहचान में जुटी बरगवां पुलिस

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 13 Sep 2026, 04:51 AM IST | 1 min read
विक्षिप्त महिला के पहचान में जुटी बरगवां पुलिस
Share:

सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस को सूचना मिली कि बागाड़ीह नितेश सिंह के घर के पास एक लड़की मिली है जो अपना नाम और पता नहीं बता पा रही है। सूचना पर पहुंची डायल 112 से बरगवां पुलिस ने ग्राम बाग़ाडीह के पास एक महिला जिसकी उम्र उन्नीस वर्ष, सावला बदन में छींटदार शर्ट, मटमैले रंग का सलवार एवं हरे रंग का शाल ओढ़े है, जो कुछ भी बोल नहीं पा रही है।

 जिसे ग्राम बागाडीह के नितेश सिंह के घर में खाना खिलाया गया, बाद में इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एवं नए कपड़े भी पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

उक्त महिला के संबंध में यदि आप कोई महानुभाव जानते हैं तो परिजनों को जल्द सूचित करें, इसके अलावा आप इसकी जानकारी बरगवां थाना के मोबाइल नंबर पर भी सूचित कर सकते हैं इसके अलावा कंट्रोल रूम सिंगरौली मोबाइल नंबर 70-45-13-44-57 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)