Mathura News - मथुरा में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई है और मृतक में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। आपको हम बता दें कार में कुल पांच लोग सवार थे और कुल पांच लोग घायल हुए हैं। परिवार मध्य प्रदेश के भिंड जिले से मथुरा घूमने आया था।
हादसा जैंत क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे हुआ है। जब परिवार बरसाना से रमणरेती जा रहा था, उस दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। अंदर बैठे लोग बुरी तरीके से फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोग को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं।

Comments (0)