टीम इंडिया को बीते 50 वर्ष के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार आज झेलने को मिली है। न्यूजीलैंड ने सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी किया और कुल 333 रन बनाए थे। जवाब में जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी तो लगभग 26 ओवर में 89 रन पर ही सभी खिलाड़ी ऑल आउट हो गए।
मैट हेनरी ने भारत के पहले ही ओवर में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट करके सबसे बड़ा झटका दिया था। यह पहला मौका है जब भारत ने पहली पारी में और पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इसके बाद आने वाले बल्लेबाज भी लगभग फैल ही रहे। सिर्फ ईशान किशन और अक्षर पटेल और नमन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे।

Comments (0)