जेलर ने किया जेल के अंदर महिला प्रहरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

जेलर ने किया जेल के अंदर महिला प्रहरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 29 Nov 2026, 09:50 AM IST | 1 min read
जेलर ने किया जेल के अंदर महिला प्रहरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खबर है, जहां भोपाल की सेंट्रल जेल में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला प्रहरी की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में अब केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से सफाई आई है।

जेल प्रशासन ने महिला प्रहरी के पूर्व में अधिकारियों के खिलाफ दिए गए आवेदन और उनके सेवा आचरण से जुड़े रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कई सवाल भी उठाए हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला प्रहरी की उम्र 58 वर्ष है। वह भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ है। आरोप है कि घटना वाली रात करीब 10:00 बजे महिला प्रहरी जेल परिसर में ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थी, जिस दौरान उनकी मुलाकात प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी से हुई।

महिला का आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें की, इसके बाद उसको जबरन बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला प्रहरी ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। भयभीत महिला ने देर रात गांधीनगर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच टीम ने सेंट्रल जेल परिसर पहुंचकर घटना का निरीक्षण भी किया है।

 

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)