शराब दुकान के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, देखे वीडियो

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Sep 2026, 02:17 PM IST | 1 min read
शराब दुकान के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, देखे वीडियो
Share:

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के nh39 स्थित एक ढाबे में शराब दुकान के कर्मचारियों ने अल सुबह में शराब कर्मचारी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मधुबन ढाबा संचालक का आरोप है कि अल सुबह 4 बजे 5 से 6 की संख्या में शराब कर्मचारी ढाबे में आए और खाने की मांग करने लगे , जब कर्मचारियों ने कहा कि खाना सवेरे मिलेगा इसी बात से नाराज होकर अचानक तीन कर्मचारियों पर शराब कर्मचारी मारपीट करने लगे। यह घटना  सुबह करीब 4:00 की है आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारी मधुबन ढाबा पहुंचे और खाने की मांग़ करने लगे, जब खाना देने से संचालक एवं कर्मचारियों ने मना किया तो इसी बात से नाराज होकर  मारपीट करने लगे। हालांकि घायल अवस्था में तीनों लोग बरगवां थाना पहुंचे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई और गंभीर अवस्था में  जिला अस्पताल में आकर भर्ती हो गए। तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस कदर से तीन लोगों से मारपीट हुई है। हालांकि तत्काल जैसे घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को लगी तत्काल पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा है और घटना की जानकारी जुटा  रही है।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)