MP - बेखौफ बदमाश, 15 मिनट में 16 राउंड किए फायर

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है. कि 2 बाइक से बदमाश अंबाह बायपास से आए। मकान के बाहर पहुंचकर बाइक से गेट में टक्कर मारी और मकान मालिक के बेटे को नाम लेकर ललकारा। ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी माधौपुरा तिराहे तक गए, बाइक घुमाकर दोबारा मकान के सामने पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 10 Sep 2026, 02:16 PM IST | 1 min read
MP - बेखौफ बदमाश, 15 मिनट में 16 राउंड किए फायर
Share:

मुरैना - बाइक के विवाद में 2 बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में राधेश्याम यादव के मकान को निशाना बनाकर 15 मिनट में 16 राउंड फायरिंग की, फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी राहुल मिश्रा शातिर बदमाश है। घटना मुरैना शहर के आजाद नगर में रविवार रात 11 बजे की है। आजाद नगर में रहने वाले राधेश्याम यादव ने पुलिस को बताया कि बदमाश राहुल मिश्रा अपने तीन साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर उनके घर आया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घर तक आने और घर पर फायरिंग के दौरान कुल 16 बार आरोपियों ने गोलियां चलाई।

दुस्साहस... बदमाश वापस लौटे, गालियां दीं दोबारा की फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है. कि 2 बाइक से बदमाश अंबाह बायपास से आए। मकान के बाहर पहुंचकर बाइक से गेट में टक्कर मारी और मकान मालिक के बेटे को नाम लेकर ललकारा। ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी माधौपुरा तिराहे तक गए, बाइक घुमाकर दोबारा मकान के सामने पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

शातिर बदमाश है आरोपी

बड़ोखर तालाब के पास रहने वाला राहुल मिश्रा शातिर बदमाश है। टीआई अमित भदौरिया के मुताबिक मामले में फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। राहुल मिश्रा व 3 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश कर रहे हैं।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)