10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के आगर मालवा से खबर है, जहां रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां आगर मालवा में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी और कोटवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Nov 2026, 12:59 AM IST | 1 min read
10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Share:

मध्य प्रदेश के आगर मालवा से खबर है, जहां रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां आगर मालवा में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी और कोटवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी और कोटवार ने मिलकर एक किसान से उसकी जमीन के नक्शे में हुई त्रुटि सुधारने के एवज में लगभग ₹60,000 की मांग की थी और ₹30,000 पहले ले चुके थे और आज दूसरी किस्त ले रहे थे।

शिकायतकर्ता आशुतोष चौहान ने बताया कि वह लंबे समय से जमीन से संबंधित त्रुटि सुधार के लिए पटवारी के पास जा रहे थे, लेकिन पटवारी रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस में पहुंचकर शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं लोकायुक्त पुलिस ने मामले की पुष्टि की तो पता चला कि शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं और लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत सही पाई।

जिसके बाद आज शुक्रवार को रिश्वतखोर पटवारी कोटवार को पकड़ने की योजना बनाई गई। प्लानिंग के तहत दूसरी किस्त ₹10,000 जैसे ही शिकायतकर्ता पटवारी और कोटवार को दिया, उसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)