कोतवाली थाना क्षेत्र के एनटीपीसी पंप हाउस के पास शनिवार की रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान मोहम्मद रहमान के रूप में हुई थी, जो कि बलियारी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी ऐश डाइक में फॉग ऑपरेटर का काम करता था।
रोज की तरह वह ड्यूटी गया था, लेकिन शाम को उसका शव सुनसान जगह पर मिला। सूचना के बाद परिजन पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एवं एनटीपीसी प्रबंधन के लोगों को भी बुलाने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर मारकर उसे फेंक दिया।
युवक की मौत की जानकारी के बाद परिजन के अलावा वार्ड पार्षद सहित अन्य कई लोग मौके पर पहुंचे हैं। इसके अलावा परिजन और रिश्तेदारों द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर हंगामा करते रहे। बार-बार पुलिस समझाती रही कि नियमानुसार कार्रवाई होगी, लेकिन परिजन नहीं माने।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हत्या जैसी बात सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)