Singrauli - पार्षद पति से अज्ञात लोगो ने की मारपीट

Singrauli - पार्षद पति से अज्ञात लोगो ने की मारपीट
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 23 Nov 2026, 03:16 AM IST | 1 min read
Singrauli - पार्षद पति से अज्ञात लोगो ने की मारपीट
Share:

सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कार ओवरटेकिंग के विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद के पति के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत नवानगर थाने में पीड़ित ने की है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर समर्थक और स्थानीय लोग थाना के सामने धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें कि फरियादी शेर बहादुर कुशवाहा जो कि अपने कार से अपने घर जा रहे थे। अचानक  कार सवार पहुंचे और उनसे मारपीट करने लगे और यह कहने लगे कि तुमने मेरी कार को ओवरटेक कैसे किया? इसके बाद गाली गलौज हुई और लाठी डंडों घूसों से मारपीट करके फरार हो गए। हमलावरों ने यह भी धमकी दी है कि अगर कहीं शिकायत किए तो जान से भी मार देंगे। शोर-शराबा सुनकर मौके पर कई लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। फिलहाल नवानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)