Festive लुक में चार चांद लगाएंगी ये 6 एक्सेसरीज, चूड़ियों से लेकर बैग तक, दिखाएगी स्टाइलिश

Festive लुक में चार चांद लगाएंगी ये 6 एक्सेसरीज, चूड़ियों से लेकर बैग तक, दिखाएगी स्टाइलिश
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 28 Sep 2026, 10:48 PM IST | 1 min read
Festive लुक में चार चांद लगाएंगी ये 6 एक्सेसरीज, चूड़ियों से लेकर बैग तक, दिखाएगी स्टाइलिश
Share:

त्योहार सीजन आते ही कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है। साड़ी हो या लहंगा या कुर्ता हर महिलाएं और लड़कियां कपड़े खरीदने के लिए उत्सुक होती हैं। जिसको पहनकर खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने का प्रयास करती हैं। 

लेकिन इस बार सिर्फ कपड़े महंगे और खूबसूरत ही काफी नहीं बल्कि आपके लुक को खास बनाने के लिए इयररिंग्स का एक बड़ा रोल रहता है। दिलचस्प बात यह है कि ऐसे सीरीज सिर्फ आउटफिट का हिस्सा नहीं बल्कि खुद पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन रही है। तो अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में पुराने कपड़ों को नए अंदाज में पहनना चाहती हैं तो आज हम आपको इस पोस्ट पर कई ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

इयररिंग्स को बनने दें स्टार

खूबसूरत झुमके की जोड़ी या स्टेटमेंट इयररिंग आपके पूरे लुक को बदल देता है। साड़ी और लहंगे के साथ झुमका हमेशा से शानदार दिखता आ रहा है। वहीं बड़े स्टड्स लंबे ड्रॉप इयररिंग और मॉडर्न डिजाइन भी ट्रेडिशनल आउटफिट को नया लुक दे सकते हैं। अगर इयररिंग्स बड़े हैं तो बाकी ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें। 

वापस लाएं चूड़ियों का स्टैक

 इस फेस्टिव सीजन चूड़ियों को एक ही डिजाइन और रंग में पहनने के बजाय अलग-अलग स्टाइल और रंगों के पहने। पतली मेटल चूड़ियों के साथ एक हैवी कड़ा या घड़ी को स्टाइल किया जा सकता है। गोल्डन और सिल्वर को साथ पहनने से भी लुक काफी पर्सनल और खूबसूरत दिखेगा। 

बैग हो थोड़ा ग्लैमरस

फेस्टिव ड्रेसिंग में बैग सिर्फ सामान रखने के लिए नहीं होता बल्कि एंबेलिश्ड पोटली, क्रिस्टल क्लच, मिनी बैग या हैवी वर्क वाला बैग आपके सिंपल आउटफिट को और भी खूबसूरत बना देगा। इसके अलावा बालों की अगर बात करें तो बालों की एक्सेसरीज सिर्फ दुल्हनों के लिए नहीं बल्कि ज्वैल्ड कंघी, डेकोरेटिव पिन और मेटेलिक हैंडबैग या फिर ट्रेडिशनल हेयर ऑर्नामेंट आपके चोटी को और खूबसूरत बना देता है।

पायल को ना करें नजरअंदाज

साड़ी या एंकल लेंथ पैंट के साथ हल्की पायल आपके पैरों को और भी खूबसूरत दिखा सकती है। अगर आपका बाकी लुक मिनिमल है सिर्फ एक पैर में पायल पहन कर भी आप स्टाइलिश टच दे सकती हैं। इसके अलावा हैवी आउटफिट के साथ बिल्कुल सिंपल फुटवियर पहनना जरूरी नहीं। इस बार एंब्रॉयडर्ड जूतियां या कोल्हापुरी चप्पल भी आप ट्राई कर सकती हैं। उनका आउटफिट बिल्कुल मैच होना जरूरी नहीं। थोड़ा सा कंट्रास्ट आपके लुक को शानदार नजर बना देगा।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)