भाई दूज पर हर बहन अच्छे तरीके से सजना चाहती हैं और ताकि वह फोटोज में भी सबसे खूबसूरत और सुंदर दिखे। लेकिन हर बार वही सूट और साड़ी पहनकर आप भी अगर बोर हो गई हैं तो आज हम आपके लिए कुछ नया लेकर आए हैं। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ नए स्टाइल भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। शरारा, धोती कुर्ता, अनारकली, इंडो-वेस्टर्न जैसे कई सारे आउटफिट आपकी खूबसूरती को चार-चांद लगा देंगे। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई कपड़े आप आराम से पूरे दिन तक पहन सकती हैं। अगर आप भी अपने आउटफिट्स के बारे में जानना चाहती हैं तो पढ़िए यह पूरा हमारा पोस्ट।
पेस्टल शेड वाला शरारा सेट
अगर आप भाई दूज पर थोड़ा हटकर और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो शरारा सेट पहनकर आप बेहद ही खूबसूरत और सुंदर दिख सकती हैं। लाइट बैगनी, पिंक या पीच शेड का शरारा फेस्टिवल आपके लिए बेहद ही खूबसूरत हो सकता है। इसके लिए आप छोटी या मीडियम लंबाई का कढ़ाई वाला कुर्ता, मैचिंग दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। कानों में झुमके और पैरों में जूती पहनकर आप अपने खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं।
धोती कुर्ता सेट
अगर हर बार त्यौहार पर सलवार सूट पहनना आपको पसंद नहीं है तो इस बार आप भाई दूज पर धोती कुर्ता सेट भी ट्राई कर सकती हैं। इनमें छोटे कुर्ते के साथ धोती स्टाइल की पैंट पहनना होता है। इस दिन के लिए आप पिंक, ग्रीन या कोई भी डार्क शेड पहन सकती हैं जिसके साथ आप कानों में छोटी-छोटी बालियां पहनकर बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी।
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट
अगर आप को भी मॉडर्न टच चाहिए और इसके लिए आप आउटफिट देख रही हैं तो आपको इंडो-वेस्टर्न आउटफिट बेहतर रहेगा। इसमें कढ़ाई डिजाइन के साथ थोड़ा मॉडर्न स्टाइल भी देखने को मिल जाता है। आपके भी स्टाइल टॉप के साथ पैंट या स्कर्ट भी ट्राई कर सकती हैं जिसके साथ आप सिंपल ज्वेलरी पहनें ताकि कपड़ों की डिजाइन अच्छे से नजर आए।
अनारकली सूट
अनारकली सूट एक ऐसा सूट है जो हर खास मौके पर ज्यादातर महिलाएं, लड़कियां पहनती हैं। इसका घेरदार डिजाइन आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। भाई दूज पर आप कम काम वाली अनारकली सूट भी पहन सकती हैं जिसके साथ आप मैचिंग दुपट्टे और छोटे या बड़े झुमके भी आप ट्राई कर सकती हैं। इस सूट को पहनकर आप बहुत ही खूबसूरत दिखेंगी।
हाफ व्हाइट सूट
कभी-कभी सिंपल कपड़ों के साथ एक डिजाइन दुपट्टा भी आपके पूरे खूबसूरती को बदल देता है। भाई दूज पर अगर आप हाफ व्हाइट या क्रीम कलर का सूट पहन रही हैं तो इसके साथ डार्क पिंक या रेड कलर का हैवी दुपट्टा कैरी करें जिसके बाद आप बहुत ही सिंपल ज्वेलरी पहनें और जिससे आप बहुत ही खूबसूरत और सुंदर लुक पाएंगी।
सिंपल साड़ी से पाएं खूबसूरत लुक
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप भाई दूज पर सिल्क, जॉर्जेट या ऑरेंज साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए डिजाइनर ब्लाउज पहनें और पल्लू को बहुत ही सुंदर तरीके से सेट करें। अगर आपको साड़ी पहनने में कोई परेशानी होती है तो पहले से सिली हुई यानी प्री-ड्रेप्ड साड़ी भी आप ट्राई कर सकती हैं। इससे साड़ी वाला लुक भी मिलेगा और पहनना भी आसान रहेगा और दिन भर आप आराम से काम भी कर सकती हैं।
आप अपने आउटफिट चुनते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। कपड़ा ऐसा लें जिसे पहनकर आप पूरे दिन भर काम कर लें और आराम से बैठ या चल सकें। अगर आउटफिट पर ज्यादा कढ़ाई है तो मेरे हिसाब से ज्वेलरी सिंपल ही रखें ताकि आपकी खूबसूरती और भी निकल कर सामने आए। कपड़ों के कलर के हिसाब से दुपट्टा और फुटवियर जरूर ट्राई करें।
Comments (0)