फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमान आपस में टकरा गए और हादसे में दोनों विमानों में सवार कुल चार पायलट की मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:54 पर हुआ। दोनों एसएफ 260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। एक विमान के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरे हैं। फिलीपीन वायुसेना ने एसएफ 260 विमान की उड़ान पर रोक लगा दी है। जांच पूरी होने तक यह विमान अब नहीं उड़ेंगे। इस साल हवा में विमानों के टकराने का यह दुनिया का पांचवां बड़ा हादसा है। एसएफ 260 इटली में बने ट्रेनिंग विमान है। फिलीपींस ने 2010-11 के दौरान ऐसे 18 विमान इटली की कंपनी से खरीदे थे। इनका इस्तेमाल वायुसेना के पायलट को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए किया जा रहा था। फिलीपींस की सेना लंबे समय से अपने सैन्य साजो सामान की आधुनिकता बनाने कोशिश कर रही है, लेकिन इसके लिए जरूरी बजट अब भी चुनौती बन रहा है। देश को वायुसेना के विमानों के साथ-साथ नौसेना और थल सेना की क्षमता भी बढ़ानी है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्र तनाव के बीच अहम हो गई है। सैन आधुनिकीकरण की कई योजनाओं में फंड की कमी और उन्हें पूरा करने में देरी जैसी दिक्कतें की भी बात सामने आ रही है।
दो ट्रेनी विमान टकराए, चार पायलटों की मौत
दो ट्रेनी विमान टकराए, चार पायलटों की मौत
Vijay
Local Desk
|
Updated: 24 Oct 2026, 10:01 PM IST
|
1 min read
Comments (0)