चाहिए सस्ते में ब्राइडल लहंगा तो इन बाजारों में मिल सकता है सस्ते वेडिंग आउटफिट्स

अक्सर डिजाइनर और भारी वर्क वाले ब्राइडल लहंगे इतने महंगे होते हैं कि पूरा बजट ही बिगड़ जाता है। अगर आप भी अपनी शादी में या अपने रिश्तेदारों की शादी में सस्ता और अच्छा ब्राइडल लहंगा तलाश रही हैं, तो अब आप अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कई ऐसे बाजार बताने जा रहे हैं जहां पर आपको सस्ते में ही ब्राइडल लहंगे मिलना शुरू हो जाएंगे। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 15 Sep 2026, 05:02 PM IST | 1 min read
चाहिए सस्ते में ब्राइडल लहंगा तो इन बाजारों में मिल सकता है सस्ते वेडिंग आउटफिट्स
Share:

कुछ ही दिनों में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है और जो दुल्हन बनने जा रही हैं, उन्होंने अभी से ही खरीदारी शुरू कर दी है। हर दुल्हन और उनके परिवारों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि शादी के लिए कम कीमत में अच्छे कपड़े कहां से मिलेंगे? 

 

 

अक्सर डिजाइनर और भारी वर्क वाले ब्राइडल लहंगे इतने महंगे होते हैं कि पूरा बजट ही बिगड़ जाता है। अगर आप भी अपनी शादी में या अपने रिश्तेदारों की शादी में सस्ता और अच्छा ब्राइडल लहंगा तलाश रही हैं, तो अब आप अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कई ऐसे बाजार बताने जा रहे हैं जहां पर आपको सस्ते में ही ब्राइडल लहंगे मिलना शुरू हो जाएंगे। 

सस्ते लहंगे के लिए फेमस बाजार

अगर आपसे कोई कहे कि ₹1000 के अंदर आपको आसानी से ब्राइडल लहंगा मिल सकता है, तो क्या आप विश्वास करेंगे? जी हां, आपको हैवी एंब्रॉयडरी, जरी वर्क और नेट वाले दुपट्टे भी इसी ₹1000 में शामिल हैं। हम आपको एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सिर्फ ₹1000 के अंदर ही हर फंक्शन के लायक एक से बढ़कर एक लहंगे कम कीमत में मिल जाएंगे। 

 

 

1 -  दिल्ली का संडे पटरी मार्केट

अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं और या फिर दिल्ली के आसपास रहती हैं, तो आपको शादी की शॉपिंग के लिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। आप दिल्ली के सदर बाजार के संडे पटरी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको सबसे सस्ती वेडिंग शॉपिंग करने का एक अनोखा अनुभव मिलेगा। दिल्ली का सदर बाजार एशिया के सबसे बड़े होलसेलर मार्केटों में से एक माना जाता है। वैसे तो यहां अलग-अलग तरह के मार्केट लगते हैं, लेकिन खास रविवार के दिन दिखने वाला यह संडे पटरी बाजार दुल्हनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

 

 

2 - गली नंबर 11

सदर बाजार में जैसे ही आप एंट्री लेंगे, वैसे ही गली नंबर 11 में आपको ग्रीन मार्केट दिखेगा। यहां से जो गली शुरू होती है, उसकी शुरुआत ही आपको एक से बढ़कर एक लहंगे देखने को मिल जाएंगे। यहां अगर आप लहंगे लेती हैं, तो आप कई सारी वैरायटी कम कीमत में मिल जाएगी। यहां हैवी वर्क, एंब्रॉयडरी और गोटा पट्टी वर्क से लेकर वेलवेट और सीक्वेंस वर्क तक के लहंगे बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध होंगे। 

 

 

3 - मार्केट की टाइमिंग और समय

सदर बाजार की ग्रीन मार्केट सुबह 6:00 बजे से लगनी शुरू होती है, जो शाम को 4:00 बजे तक चलती है। हफ्ते में सिर्फ एक दिन लगने वाला यह बाजार रविवार को काफी भीड़ देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाले समय में जाना चाहती हैं, तो सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक का समय बेहतरीन हो सकता है।

यहां आपको थोक भाव में अलग-अलग वैरायटी के लहंगे मिल सकते हैं या फिर रिसेप्शन, मेहंदी, हल्दी फंक्शन के लिए अपने हिसाब से आप सस्ते दामों में लहंगे खरीद सकती हैं। 

 

 

 

4 - कैसे पहुंचे मार्केट? 

अगर आप दिल्ली से बाहर रहती हैं, तो सबसे पहले अपने घर के नजदीकी रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की टिकट बुक करें। इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप शेयरिंग ई-रिक्शा की मदद से इस बाजार तक आसानी से पहुंच सकती हैं। अगर आप मेट्रो से आ रही हैं, तो आप किसी भी नजदीकी मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाएं। मेट्रो से उतरकर आपको ई-रिक्शा मात्र 10 मिनट में बाजार तक पहुंचा देगा। अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं और पर्सनल गाड़ी से जाना चाहती हैं, तो कार या कोई भी पर्सनल व्हीकल ले जाने से बचें, क्योंकि संडे के दिन यहां पार्किंग की काफी परेशानी हो सकती है।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)