युवक का नाले में मिला शव, बरगवां पुलिस जांच में जुटी

युवक का नाले में मिला शव, बरगवां पुलिस जांच में जुटी
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 30 Sep 2026, 12:18 AM IST | 1 min read
युवक का नाले में मिला शव, बरगवां पुलिस जांच में जुटी
Share:

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गिधैर गांव में आज हड़कंप मच गया, जब रेलवे लाइन निर्माण कार्य में तैनात एक ग्रेडर ऑपरेटर का शव नाले में पड़ा हुआ मिला।

मृतक की पहचान अजय जायसवाल, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि थाना चितरंगी अंतर्गत नौडिहवा गांव का रहने वाला था। अजय सोमवार शाम को घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

अजय जायसवाल सोमवार करीब  शाम को अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला, लेकिन देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं लगा तो मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव देखा।

इसकी सूचना बरगवां पुलिस को दी। मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची और परिजनों ने शव की पहचान अजय के रूप में की। मृतक के पीछे दो छोटे बच्चे हैं। अजय की हुई अचानक मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की बात मांग की है।

परिजनों का मानना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। दूसरी ओर पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती परिस्थितियों में दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)