अकेले नहीं, परिवार के साथ मैचिंग ड्रेस पहनने का अब बढ़ रहा चलन, शादी-समारोह से लेकर त्योहारों तक फैमिली लुक में नजर आने की चाह

कपड़े अब सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं रह गए हैं, बल्कि परिवार की एकता और खास मौकों की यादों को भी खास बनाने का जरिया बन रहे हैं। शहर में इन दिनों शादी, त्योहार, जन्मदिन और दूसरे पारिवारिक आयोजनों में मैचिंग फैमिली ड्रेस का कई परिवार शादी या किसी समारोह के लिए पहले से तय कर लेते हैं कि सभी लोग एक ही रंग या एक जैसे प्रिंट के कपड़े पहनेंगे। महिलाओं के लिए साड़ी, सूट या लहंगा और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा या जैकेट को एक-दूसरे से मैच कराया जा रहा है।
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 21 Sep 2026, 10:46 PM IST | 1 min read
अकेले नहीं, परिवार के साथ मैचिंग ड्रेस पहनने का अब बढ़ रहा चलन, शादी-समारोह से लेकर त्योहारों तक फैमिली लुक में नजर आने की चाह
Share:

कपड़े अब सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं रह गए हैं, बल्कि परिवार की एकता और खास मौकों की यादों को भी खास बनाने का जरिया बन रहे हैं। शहर में इन दिनों शादी, त्योहार, जन्मदिन और दूसरे पारिवारिक आयोजनों में मैचिंग फैमिली ड्रेस का कई परिवार शादी या किसी समारोह के लिए पहले से तय कर लेते हैं कि सभी लोग एक ही रंग या एक जैसे प्रिंट के कपड़े पहनेंगे। महिलाओं के लिए साड़ी, सूट या लहंगा और पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा या जैकेट को एक-दूसरे से मैच कराया जा रहा है।

वहीं बच्चों के कपड़ों में भी उसी रंग और डिजाइन की झलक रखी जा रही है। एक ही रंग, एक जैसा प्रिंट या एक जैसी डिजाइन के कपड़ों में पूरा परिवार तैयार होकर कार्यक्रम में पहुंच रहा है। खासकर युवाओं और बच्चों वाले परिवारों में यह ट्रेंड ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पहले ज्यादातर मां-बेटी या पिता-बेटे के मैचिंग कपड़े ही देखने को मिलते थे। अब परिवार के बाकी सदस्य भी चलन देखने को मिल रहा इसमें शामिल हो रहे हैं।

बच्चों के लिए भी तैयार हो रहे खास आउटफिट

इस ट्रेंड में बच्चों की पसंद का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। बेटियों के लिए मां जैसी साड़ी या सूट के डिजाइन में फ्रॉक और लड़कों के लिए पिता के कुर्ते से मिलता-जुलता कुर्ता तैयार कराया जा रहा है। बच्चों को भी जब परिवार के बाकी सदस्यों की तरह तैयार किया जाता है तो वे इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। यही वजह है कि कई माता-पिता अब पारिवारिक कार्यक्रमों की तैयारी के दौरान बच्चों के कपड़े भी पहले ही तय कर लेते हैं।

फैमिली मैचिंग ड्रेस का चलन सोशल मीडिया से भी जुड़ा हुआ है। परिवार के साथ ली गई तस्वीरों और वीडियो में एक जैसा पहनावा काफी आकर्षक दिखाई देता है। शादी या त्योहार के मौके पर लोग अब सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने के बजाय इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि परिवार की तस्वीर में सभी का लुक एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आए। इसके लिए रंग और डिजाइन का चयन पहले से किया जाता है।

सिर्फ कपड़े नहीं, साथ होने का अहसास भी फैमिली मैचिंग का यह च सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है। एक जैसे कपड़ों में पूरा परिवार जब किसी आयोजन में साथ नजर आता है तो इससे अपनापन और एकजुटता भी दिखाई देती है। खासकर त्योहार और शादी जैसे मौकों पर परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ तैयार होना इन पलों को यादगार बना देता है। बाद में यही तस्वीरें परिवार के लिए खूबसूरत याद बनकर रह जाती हैं।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)