Lanhga Design : देखें दुल्हन के लेटेस्ट डिजाइन और दुपट्टा बांधने के आकर्षक तरीके 

Lanhga Design : देखें दुल्हन के लेटेस्ट डिजाइन और दुपट्टा बांधने के आकर्षक तरीके 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 22 Nov 2026, 01:59 AM IST | 1 min read
Lanhga Design : देखें दुल्हन के लेटेस्ट डिजाइन और दुपट्टा बांधने के आकर्षक तरीके 
Share:

क्या आप भी इस साल किसी शादी पार्टी में जाना चाहती हैं या आपकी खुद की शादी हो रही है जिसमें आप दुल्हन बनने वाली हैं? और अगर लहंगा के लुक को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम आपकी काफी मदद कर सकते हैं लगभग लड़कियां अपने लहंगों का डिजाइन और कलर पसंद कर लेती हैं मगर इसके दुपट्टे को लेकर अक्सर परेशान हो जाती हैं ज्यादातर दुल्हनें सालों से ब्राइडल लुक के साथ वही पुराने तीन-चार दुपट्टे स्टाइल करती आ रही हैं लेकिन इस वेडिंग सीजन आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। 

आजकल के ये दुपट्टा ड्रैपिंग स्टाइल काफी ट्रेंड में है जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है यह ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न का तड़का लगाते हुए एक खूबसूरत और ग्रेसफुल ब्राइडल लुक पाने में आपकी बहुत मदद करेगा। इन्हें लहंगे के साथ कम समय में आसानी से बेहद खूबसूरत स्टाइलिंग किया जा सकता है देखें कुछ खास डिजाइन्स दुपट्टे के। 

दुपट्टे को बेल्ट या कमरबंद के साथ स्टाइल कैसे कर सकते हैं।

Style the dupatta with a belt or waistband
अगर आपकी शादी हो रही है और आप कुछ हटकर अलग तरीके से लहंगा को स्टाइल करना चाहती हैं तो ब्राइडल लहंगा लुक के लिए अपने दुपट्टे की अलग तरीके से प्लेटिंग बनाएं फिर इन्हें आगे की ओर थोड़ा छोटा रखें और पीछे की ओर थोड़ा लंबा रखते हुए अपने कंधे पर पिन लगा लें। उसके बाद कमर में बेल्ट और कमरबंद लगाकर दुपट्टे की आगे की प्लेटिंग सुरक्षित कर लें और पीछे दुपट्टे को एक छोर से पकड़कर साइड की ओर से कमर के पास दबा लें। अगर जरूरी हो तो दूसरे दुपट्टे को सिर पर रखें और उसे भी पिन से दबाकर सिक्योर कर लें। इस तरह आपको ट्रेंडिंग और मॉडर्न लुक पाने में काफी मदद मिलेगी। 

ओपन सिंगल दुपट्टा लुक 

Open single-dupatta style
ब्राइडल लुक को बेहद खास और यादगार बनाने के लिए दुपट्टा बांधने का यहां आप यूनिक तरीका देख सकती हैं। अगर आप पेस्टल या सिंगल बोर्ड रंग का लहंगा पहनने जा रही हैं तो इसके साथ डिजाइनर ब्लाउज जरूर बनवाएं जिसमें यह दुपट्टा बांधने का तरीका सबसे अच्छा रहेगा। सिंगल दुपट्टे को दोनों ओर से बांधकर बराबर करके माथे पर पिन कर लें। फिर एक तरह के दुपट्टे को कंधे से आगे की ओर ले जाएं और दूसरी ओर से इसे पीछे की ओर रखें। इसके साथ खुले बाल अधिक खूबसूरत और लुक को आकर्षित करेंगे। इसमें ब्लाउज और लहंगे का घाघरा दोनों ही पूरी तरह दिखते हैं जिससे आप पूरी भीड़ में आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।

फ्रंट फ्लो दुपट्टा ड्रेपिंग करने का तरीका।

Front-flow dupatta draping
फ्लो करने के लिए दुपट्टे को दोनों ओर कंधे पर पिन से दबा लें और आगे की ओर से प्लेटिंग जैसा भी आकार का फ्लो बनाने का प्रयास करें। दुपट्टा को पहले से ही सामने की तरफ ढीला ही छोड़ दें। इस तरह आपके लिए यह स्टाइल बनाना बहुत ही आसान हो जाएगा अगर आपको जरूरत हो तो इसके साथ दूसरे दुपट्टे से सिर पर अपना ओपन पल्ला रख सकती हैं दुपट्टा बांधने का यह डिजाइन पंजाबी ब्राइड्स का सबसे बेहद पसंदीदा ट्रेंड है। कम मेहनत में जल्दी बंध जाने वाला यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगता है और ट्रेडिशनल से हटकर आपको कुछ ही मिनट में यूनिक और आकर्षक लुक दे सकता है। 

सिंगल दुपट्टे से करें चेस्ट और हेड ड्रेपिंग डिजाइन।

single dupatta for chest and head draping
अगर आपके भी शादी है और आपके शादी के दिन नजदीक आ गए हैं तो अभी तक लहंगे के साथ दुपट्टा कैसे पहनना है या आप सोच रही होंगी तो यह स्टाइल सबसे खास रहेगा। यह दुपट्टा लेने का बहुत ही पारंपरिक तरीका है। पुराने सिंपल दुपट्टा ड्रेपिंग से हटकर इस बार नया कुछ ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की दुपट्टा ड्रेपिंग डिजाइन पंजाबियों में खूब पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए एक बड़ा दुपट्टा चाहिए जिसे बीच में से सिर पर रखना पड़ता है। इसे अलग-अलग तरह से पिन कर सकते हैं। जैसे एक तरफ से आगे की तरफ लाकर कंधे से लटकता हुआ छोड़ दें फिर दूसरी तरफ से दुपट्टा को एक छोर पकड़कर उसे आगे की तरफ मोड़ते हुए दूसरे कंधे पर दबा कर पिन कर लें।

फ्रंट सिंगल शोल्डर सिक्योर फ्लोई दुपट्टा क्या है।

Front single-shoulder flowy dupatta style
 इसके डिजाइन और स्टाइल सिंगल सोल्डर सिक्योर फ्लोई दुपट्टा आम तौर पर रिसेप्शन और एंगेजमेंट लुक और स्टाइल के लिए अधिक आकर्षक और पसंदीदा साबित हो सकता है यह दुपट्टा लेने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक कंधे पर दुपट्टे को पिन के कर लें और दूसरी ओर से इसे हाथ पर फ्लो होने दें। चाहे तो हाथ के पास प्लेट्स बनाकर अपने दुपट्टे को सिक्योर कर सकते हैं। इस तरह आप लहंगे और दुपट्टे को आसानी से मैनेज कर ले सकती हैं। यह तरीका आपके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न और स्टाइलिश टच जोड़ सकता है।

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)