इस समय कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और इस मौसम में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रयास अपना रही हैं ताकि वे मोटे स्वेटर और भारी जैकेट हर तरह के आउटफिट भी पहन सकें और उनकी बॉडी शेप भी खराब न लगे ऐसे में परफेक्ट लुक पाने के लिए बॉडी शेप के अनुसार सही लंबाई और कट वाला कोट आपके लुक को बेहद खूबसूरत बना सकता है।
आपके बॉडी शेप के हिसाब से विंटर कोट के कुछ बेस्ट डिजाइन लगभग हर बॉडी शेप की बनावट अलग-अलग होती है। ऐसे में किसी की कमर पतली तो किसी का हिप वाला हिस्सा चौड़ा होता है। इसलिए फैशनेबल लुक के लिए आप इस विंटर सीजन में अपनी बॉडी शेप के हिसाब से कुछ बेहतर और स्टाइलिंग अपना सकती हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग बॉडी शेप के लिए कौन सा कोट इस विंटर आपके लिए रहेगा परफेक्ट।
आवर ग्लास बॉडी शेप के लिए फिटेड या कोट

अगर आपके हिप्स और कंधे लगभग बराबर हैं और आपकी कमर पतली है तो कमर पर बेल्ट या टाई अप वाले बेल्टेड ट्रेंच कोट या फिटेड रैप कोट आपके लुक को खूबसूरती से निखार देंगे।
दूसरा है पीयर बॉडी शेप के लिए बाइकर जैकेट और क्रॉप्ड जैकेट

अगर आपके बॉडी शेप में ऊपरी हिस्सा पतला है तो जबकि हिप्स और थाई थोड़े भारी होते हैं। ऐसे में आप क्रॉप्ड जैकेट, बाइकर जैकेट या फ्लेयर्ड कोट की चॉइस पसंद कर सकती हैं। कलर या शोल्डर डिटेलिंग वाले कोट आपके खूबसूरती को बैलेंस और परफेक्ट लुक देंगे।
एप्पल बॉडी शेप के लिए ए-लाइन कोट और स्ट्रेट कट कोट।

आपकी बॉडी का शेप अगर एप्पल बॉडी की तरह है तो आपके लिए स्ट्रेट कट कोट और ए-लाइन कोट सबसे खास चॉइस रहेगा वी नेक या खुले कॉलर वाले कोट भी जिसे आप आसानी से पहन सकती हैं जो आपको एक खास तरह का ट्रेंडी लुक देगा।
रेक्टेंगुलर या एथलेटिक बॉडी शेप के लिए प्लिट्स कोट।

रेक्टेंगुलर या एथलेटिक की तरह आपकी बॉडी का शेप है तो इसमें कंधे, कमर और हिप्स की चौड़ाई लगभग एक जैसी हो जाती है और वर्क्स कम होते हैं और कर्व्स कम होते हैं डबल ब्रेस्टेड बटन बेल्ट या प्लिट्स वाले कोट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। यह आउटफिट वॉल्यूम और शेप जोड़ते हैं।

Comments (0)