भारत से चूड़ियां बाहर बेचकर कमाए करोड़ों रुपए, जाने कैसे

उदयपुर, रजाईपुर, राजस्थान में बनने वाली यह हाथ से बनी चूड़ियां विदेशों में काफी महंगे दामों में बिकती है। फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां बहुत ही कम लागत में आपको मिल जाएंगी जिससे इन्हें बड़े पैमाने पर आप विदेशों में बेचकर बड़ा अच्छा फायदा कमा सकती हैं। यह हल्की, मजबूत और टिकाऊ होती हैं। इन पर एंटी गोल्ड या सिल्वर फिनिश देकर आसानी से बेचा जा सकता है। 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 16 Sep 2026, 01:40 PM IST | 1 min read
भारत से चूड़ियां बाहर बेचकर कमाए करोड़ों रुपए, जाने कैसे
Share:

भारतीय गहना और फैशन एसेसरीज की विदेशों में भी जबरदस्त मांग है। अगर आप कम बजट में ऐसा व्यवसाय ढूंढ रहे हैं, जो बड़ा फायदा दे तो चूड़ियों का एक्सपोर्ट आपको एक बढ़िया विकल्प दे सकता है। चूड़ियां हल्की होती है. इसलिए इन्हें विदेश भेजने का खर्च भी कम आता है जबकि वहां इनकी कीमत काफी अच्छी मिलती है। इस बिजनेस से आसानी से 30 से 60% तक का मुनाफा भी कमाया जा सकता है। 

बिजनेस के लिए सही चूड़ियों को कैसे चुने? 

1 - आपको एक्सपोर्ट बिजनेस में सफलता पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि विदेशों में किस तरह की चूड़ियों की मांग ज्यादा होती है।

लाख और कुंदन चूड़ियां 

उदयपुर, रजाईपुर, राजस्थान में बनने वाली यह हाथ से बनी चूड़ियां विदेशों में काफी महंगे दामों में बिकती है। फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां बहुत ही कम लागत में आपको मिल जाएंगी जिससे इन्हें बड़े पैमाने पर आप विदेशों में बेचकर बड़ा अच्छा फायदा कमा सकती हैं। यह हल्की, मजबूत और टिकाऊ होती हैं। इन पर एंटी गोल्ड या सिल्वर फिनिश देकर आसानी से बेचा जा सकता है। 

 

 

2 - चूड़ियों के बाजार 

आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़े किफायती और बड़े बाजारों में कई नाम शामिल है जिसमें हैदराबाद, फिरोजाबाद और जयपुर मुख्य रूप से शामिल है। अगर हैदराबाद की बात करें तो दुल्हन के जोड़े और मोतियों वाली चूड़ियों के लिए हैदराबाद जाना जाता है। वहीं फिरोजाबाद कांच की चूड़ियों का सबसे बड़ा केंद्र भी माना जाता है और लंबे अरसों से फिरोजाबाद में कांच की चूड़ियां भी बनाई जाती हैं जो कि बेहद ही पसंद की जाती हैं। वहीं अगर जयपुर की बात करें तो लाख और हाथ से बनी खूबसूरत चूड़ियों के लिए जयपुर एक अपने आप में प्रसिद्ध है और कई सारी फिल्मों में भी जयपुर की चूड़ियां कलाकारों के द्वारा पहनी गई हैं।

3 - एक्सपोर्ट बिजनेस कैसे शुरू करें? 

थोक बाजार से सामान खरीदकर इसे बहुत कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। अगर आप खुद इन्हें बनवाते हैं तो फायदा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। शादी, त्योहार और भारतीय आयोजनों के कारण लोग चूड़ियों के लिए सही दाम देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अगर आप इस काम को घर से, अपनी दुकान से खोलकर ऑनलाइन बेचकर या सीधे विदेश भेजकर शुरू करते हैं तो बहुत ही ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। इस काम को शुरू करने के लिए बहुत पढ़ी लिख- पढ़ाई लिखाई की भी जरूरत नहीं है। बस थोड़ा सा बिजनेस सेंस और कुछ जरूरी कागजों की जरूरत होती है। ग्राहकों को अपनी वैरायटी और रेट को अच्छे से आपको समझाना आना चाहिए। नए फैशन और ट्रेड की भी जानकारी आपको होनी चाहिए। Instagram और WhatsApp के जरिए अपनी चीजों को भी प्रमोट करें। 

 

 

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)