देखें पल्लू लेने के तरीके और पाएं साड़ी में अलग-अलग लुक 

देखें पल्लू लेने के तरीके और पाएं साड़ी में अलग-अलग लुक 
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 26 Nov 2026, 04:14 PM IST | 1 min read
देखें पल्लू लेने के तरीके और पाएं साड़ी में अलग-अलग लुक 
Share:

साड़ी सीजन शुरू हो चुका है और आप सभी को भाई बहनों और दोस्तों या रिश्तेदार या पड़ोसी की शादियों में जाने के लिए कहीं न कहीं तैयारियां कर रहे होंगे। 

अगर इस साल शादी के लिए आप कोई एक नया आउटफिट लेना चाहती हैं तो हम आपके लिए नए कपड़े की जगह आप एक ही साड़ी को अलग तरीके से स्टाइल करके पहनकर अपने आपको अलग दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अलग तरीके से पल्लू को कैसे लें जिससे आप पुरानी साड़ी में भी नया लुक दिखाकर सबसे अलग दिख सकती हैं। 

पहला है लहंगा स्टाइल में बांधे साड़ी का पल्लू और देखें इसके डिजाइन्स : एक ही स्टाइल में साड़ी बांधकर अगर आप बोर सी हो गई हैं तो इस शादी सीजन में नए स्टाइल में साड़ी बांधने पर एक बार जरूर सोचिए। खासकर पल्लू का स्टाइल बदलने से ही सामान्य साड़ी लुक को भी चार चांद आप लगा सकती हैं। लहंगा स्टाइल पल्लू डिजाइन आजकल काफी महिलाएं पसंद कर रही हैं, जिससे यह ट्रेंड भी कर रहा है। इसे स्टाइल करना बहुत ही आसान है। अपनी साड़ी को कमर के चारों ओर चौड़ी प्लेट्स बनाएं जिससे स्कर्ट को एक भरा-भरा और घेरेदार सा लुक मिल सके। इसके बाद बचे हुए पल्लू को सामने या कमर की तरफ लगाएं। उसे अच्छे से पिन कर लें। आप चाहें तो कमरबंद भी कर सकती हैं। साड़ी बांधने के इस तरीके से शादी के सभी फंक्शन को आप आराम से एंजॉय कर अपने आपको अलग दिखा सकती हैं। 

दूसरा है गुजराती फ्रंट पल्ला स्टाइल लुक : हैवी बनारसी साड़ी के साथ गुजराती फ्रंट पल्ला स्टाइल बेहद ही खूबसूरत लगता है। यह ट्रेडिशनल लुक पाने का आपको एक आसान सा तरीका बताने जा रही हू। सीधा पल्ला लेना आसान है और इसे बनाने में बहुत कम समय खर्च होता है। इतना ही नहीं इस तरह साड़ी को मैनेज करने में भी बहुत आसानी हो जाती है। इसे स्टाइल करके का तरीका यह है कि पल्लू को अपनी पीठ की तरफ से दाईं कंधे के ऊपर से सामने की ओर लाएं। पल्लू को आगे की ओर अच्छी तरह फैलाएं ताकि साड़ी का बॉर्डर और डिजाइन अच्छे से खुलकर दिखाई पड़े। साड़ी बांधने का यह ट्रेडिशनल तरीका सुंदर और आरामदायक लुक पाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। 

तीसरा Y शेप बॉर्डर ट्रिप डिजाइन्स : अगर आपको भी साड़ी में चलने फिरने या डांस करने में मुसीबत सी फील होती है तो पल्लू को इस तरह से बांध सकती हैं। इस प्रकार आपको कम मेहनत में खूबसूरत लुक मिल जाता है। साथ ही साथ इन्हें मैनेज करना भी बेहद आसान हो जाता है। महिलाएं इस डिजाइन्स से साड़ी बांधने पर पूरे दिन आरामदायक फील करती हैं। इसके लिए पल्लू को बाएं कंधे पर इस तरह डालें कि भारी बॉर्डर आपके सामने की तरफ फ्रंट में सीधा नीचे की ओर जाए। साथ ही ध्यान रखें कि पल्लू कंधे के पीछे साफ सुथरे ढंग से लटक रहें हैं या कि नहीं। यह सिंपल स्टाइल आपको बेहद आकर्षक और बेहतरीन लुक देने में काफी मददगार साबित होगा। 

चौथा है नेक रैप या स्कार्फ स्टाइल डिजाइन : साड़ी में मॉडर्न लुक चाहती हैं और सबसे हटकर दिखना चाहती हैं तो इसके लिए पल्लू बांधने का यह स्टाइल सबसे अच्छा रहेगा। यह लड़कियों को अधिकतर पसंद आता है। इसे स्टाइल करना बेहद ही आसान है और इसे साड़ी को मैनेज करने में भी किसी भी तरीके की दिक्कत और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। खासकर यह हल्की संगीत और कॉकटेल लुक के लिए बेहद अच्छा रहेगा। इस लुक के लिए साड़ी को सामान्य रूप से बांध लें फिर पल्लू को स्कार्फ की तरह अपने गले या कंधे के चारों ओर हल्के से लपेटकर इसे ढीला रखें ताकि आप आसानी से हिल डुल सकें और इस साड़ी का पहनकर आप एंजॉय कर सकें।

 हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये 

 

Trending Reels

सिंगरौली में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

ज्वेलरी शोरूम में डकैती ,12 करोड़ रुपए के सोने - हीरे के जेवरात ले गए डकैत

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)