शादी में पहनने के लिए स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज हम आपके आपको लेके आए हैं जिसे आप कैरी कर सकती हैं। साथ ही जानेंगे मेकअप रूटीन जो आपके पूरे लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत और ट्रेंडिंग बनाएगा।
अनारकली सूट के साथ पाएं एवरग्रीन लुक डिजाइन : अगर आप शादी में ऐसा आउटफिट पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ आपको आरामदायक फील कराए तो यह फ्लोरल अनारकली सूट एक सदाबहार विकल्प आपके लिए बन सकता है। पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे रंग बिरंगे सूट शादी समारोह के लिए काफी बेहतरीन होंगे। वहीं गहरे रंगों में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट शाम की पार्टी के लिए शानदार चॉइस हो सकता है। इस आउटफिट के साथ आप छोटे झुमके खूबसूरत चूड़ियां और वर्क वाला जूती जरूर ट्राई करें। इन्हीं के साथ चेहरे पर हल्का बीबी क्रीम लगाकर गालों पर पीच ब्लश लगाएं और आंखों पर हल्का ब्राउन आईशैडो लगाकर मस्कारा लगाकर अपने लुक को और ड्रेसअप को काफी अच्छा दिखा सकती हैं।
दूसरा है साड़ी के साथ पहनें मॉडर्न ब्लाउज मिलेगा स्टाइलिश लुक : साड़ी ऐसा आउटफिट है जो कभी फैशन से आउट हुआ ही नहीं। अगर आप शादी में क्लासी दिखना चाह रही हैं तो हल्के फैब्रिक वाली साड़ियां आपके लिए बेहद परफेक्ट चॉइस होगी। जैसे आप शिफॉन जॉर्जेट और आर्गेंजा साड़ी के को आसानी से कैरी कर सकती हैं तो वहीं खासकर पेस्टल शेड्स फ्लोरल प्रिंट्स और हल्की सिक्विन वर्क वाली साड़ियां आपको बिना ज्यादा मेहनत के काफी खूबसूरत और ट्रेंडिंग लुक दिखाएंगी। इसके साथ आप हल्का बीबी क्रीम इस्तेमाल जरूर करें। आंखों और कानों पर थोड़ा शिमर लगाकर काजल और मस्कारा भी अप्लाई कर सकती हैं जो लुक को पूरा करने के लिए लास्ट में रोज या मौवे शेड की लिपस्टिक जरूर लगाएं।
तीसरा है कंफर्टेबल स्टाइल चाहिए तो ट्राई करें सरारा सेट : अगर आप अपनी बहन या सहेली की शादी में भारी लहंगा पहनकर परेशान नहीं होना चाहतीं तो शरारा सेट एक शानदार विकल्प है। इसमें आपको ट्रेडिशनल खूबसूरती के साथ-साथ चलने-फिरने में भी आरामदायक फील होगा। खासकर मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन के लिए यह बढ़िया और अट्रैक्टिव है होगा। आप मिरर वर्क, गोटा पट्टी हल्की एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल डिटेलिंग वाला शरारा भी पसंद कर सकती हैं। इसके साथ बात करें मेकअप की तो आंखों पर हल्का गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं और आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आंखों पर थोड़ा ब्लश और हाइलाइटर भी लगा सकती हैं। साथ ही होठों के लिए कोरल या वाइन शेड लिपस्टिक अगर आप लगाती हैं तो और भी ज्यादा ट्रेंडी और खूबसूरत नजर आएंगी।
चौथा है पार्टी लुक के लिए ट्राई करें एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा स्कर्ट विद क्रॉप टॉप : ऐसे में शादी या रिसेप्शन में थोड़ा ग्लैमर आपको अगर दिखना चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहनना बिल्कुल न भूलें। अगर आप सादी-सुधा हैं और अपनी शादी वाले लहंगे को नए अंदाज में पहनना चाह रही हैं तो इस लुक को एक बार जरूर आप अपनाएं जो आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक दे सकेगा। खास बात यह है कि आप इसे अपनी पसंद के अनुसार सिंपल या थोड़ा हैवी स्टाइल बनाकर भी अपने को खूबसूरत दिखा सकती हैं। इसके साथ हल्का दुपट्टा या रिंग और हल्की चूड़ियां अगर आप पहन लें तो आपके चेहरे पर चार चांद खिल उठेंगे। अगर इसके साथ बात करें मेकअप किट के बारे में तो चेहरे पर हल्का फाउंडेशन लगाकर आंखों पर न्यूट्रल शिमर आई शैडो इस्तेमाल जरूर करें। और इसके बाद मस्कारा लगाया भी जा सकता है। इसके बाद आप गालों पर हल्का हाइलाइटर और होठों पर ब्राउन शेड या रोजी न्यूड लिपस्टिक लगाकर मिंटो में अपने आपको सुंदर और ब्यूटीफुल बना सकती हैं।
हमारे व्हॉट्सअप में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे टेलीग्राम में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे YOUTUBE में शामिल होने के लिए क्लिक कीजिये

Comments (0)